फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Class 3 Girl Found Hanging, Relatives Say She Imitated Scenes From TV Serials

टीवी सीरियल देखकर सात साल की बच्ची ने लगा ली फांसी

Fri, 04 Dec 2015 03:20 PM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:20 PM IST
विज्ञापन
Class 3 Girl Found Hanging, Relatives Say She Imitated Scenes From TV Serials

टीवी सीरियल देखने के बाद कक्षा 3 में पढ़ने वाली एक लड़की ने खुद को फांसी से लटका लिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। लड़की की मौत के बारे में उसके दादा-दादी ने बताया कि वह लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों को देखकर उसकी नकल करने की कोशिश कर रही थी।

विज्ञापन


इस घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि संगीता मांझी नाम की इस लड़की की उम्र महज 7 साल थी। जिस वक्त उसने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्त वह घर में अकेली थी। जब उसके परिजन घर में वापस आए तो उसे फंदे से लटकता देख तुरंत डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


यह पूरी घटना पश्चिम बंगाल के बर्दमान जिले की है। मृत लड़की के बारे में परिजनों और पड़ोसियों ने बताया कि वह अक्सर धारावाहिकों की नकल करती रहती थी। इस घटना के पहले भी वह लड़की धारावाहिक देखकर ही आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर अकेली थी लड़की

Class 3 Girl Found Hanging, Relatives Say She Imitated Scenes From TV Serials

टीवी सीरियलों का बच्चों पर कितना प्रभाव पड़ता है इसका अंदाजा इस घटना से आसानी से लगाया जा सकता है। जिस वक्त बच्ची ने खुद को फंदे से लटकाया उस वक्त उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। बच्ची के साथ उसके दादा-दादी भी रहते थे लेकिन वो भी किसी काम की वजह से घर से बाहर चले गए थे।

बच्ची के पिता सुकुमार मांझी ने बताया कि उनकी लड़की कक्षा 3 में पढ़ती थी। उसे धारावाहिक देखने का बड़ा शौक था। धारावाहिक देखने के बाद वह अक्सर उसकी नकल उतारने की कोशिश भी करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed