फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clashes between two communities in meerut

मेरठ में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल

Sun, 11 May 2014 01:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 May 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
clashes between two communities in meerut

कोतवाली इलाके में प्याऊ लगाने के विवाद में तीरगरान में शनिवार को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। इसके बाद बजाजा बाजार में पथराव के साथ गोलीबारी हो गई।

विज्ञापन


चार लोगों को गोली लगी जबकि पथराव में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस दौरान अराजक तत्वों ने तीन दुकानें  लूट लीं और एक दुकान व बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन


तनाव और अफवाहों के बीच शहर के सभी बाजार बंद हो गए। कोतवाली इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

प्याऊ लगाने को लेकर हुआ बवाल

clashes between two communities in meerut

विवाद की शुरुआत दोपहर करीब एक बजे तीरगरान धार्मिक स्थल के पास से हुई जहां दूसरे समुदाय के लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। बाजार के व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया।

आरोप लगाया कि प्याऊ की आड़ में जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि धार्मिक स्थल की जमीन पर प्याऊ बनाया जा रहा है।

इसी को लेकर तनातनी इतनी बढ़ी कि नारेबाजी के बाद बाजार की तरफ पथराव हो गया।

तीन लोगों के जख्मी होने की खबर

clashes between two communities in meerut

एक बाइक भी फूंक दी गई। दोनों समुदायों के आमने-सामने की सूचना पर एसएसपी और एसपी सिटी फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए।

दोनों पक्षों के बीच पुलिस शांति बनाने की कोशिश कर ही रही थी कि गुदड़ी बाजार की तरफ से काफी संख्या में आए युवकों ने बजाजा बाजार की तरफ पथराव कर दिया।

पुलिस के सामने हुए पथराव में कई राउंड फायरिंग भी हुई। अराजक तत्वों ने घरों में घुसकर हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन

दुकानों में की लूटपाट

clashes between two communities in meerut

बजाजा बाजार में पवन सर्राफ की सूरजमल ज्वैलर्स, ज्ञान की खील बताशों की दुकान और एक हलवाई की दुकान में लूटपाट कर बताशों की दुकान में आग लगा दी गई।

हालात बिगड़ने पर आईजी जोन आलोक शर्मा, डीआईजी रेंज के. सत्यनारायणा भी अतिरिक्त फोर्स लेकर पहुंच गए। आरएएफ और आरआरएफ के अलावा मुजफ्फरनगर से भी पुलिस फोर्स बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed