{"_id":"b376c11a-2ef1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"clash-in-two-group-rakabganj-gurdwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकाबगंज गुरुद्वारे में दो गुटों में झड़प ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रकाबगंज गुरुद्वारे में दो गुटों में झड़प
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Nov 2012 03:28 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली स्थित रकाबगंज गुरुद्वारे में गुरुवार को दो गुटों में खूनी झड़प हुई। इस झड़प में कम से कम आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के मु्द्दे पर गुरुद्वारे में बैठक हो रही थी। परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह के समर्थकों के बीच बैठक से पहले ही संघर्ष हो गया।
संघर्ष के दौरान फायरिंग होने की भी खबर है लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।