फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Clash between two community in Bagpat.

यूपी के बागपत में भिड़े दो समुदाय, हंगामा और तनाव

Thu, 09 Jul 2015 08:48 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन
Clash between two community in Bagpat.

बागपत के सिंघावली अहीर गांव में हुआ सांप्रदायिक बवाल अभी शांत नहीं हुआ मंगलवार रात बालैनी के रोशनगढ़ में दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इससे वहां जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन


विवाद दुकानदार प्रवीन और साबिर पक्ष के बीच हुआ। प्रवीन की गांव में परचून की दुकान है। मंगलवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने साबिर पक्ष से उधार दिए हुए 15 हजार रुपये की मांग की। इसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधार मांगने पर बढ़ा हंगामा

Clash between two community in Bagpat.

आरोप है कि साबिर पक्ष के लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर पर पहुंचा। उधर, साबिर का आरोप है कि उसके बेटे अलाऊद्दीन के साथ प्रवीन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।

बाद में उन्होंने उनके घर पर आकर उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर अभद्रता की। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को प्रवीन पक्ष के लोगों ने बालैनी थाना तथा साबिर पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बालैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि प्रवीन पक्ष से प्रवीन, राजकुमार तथा साबिर पक्ष से साबिर और उसके बेटे सारिक को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग में चालान किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति नहीं है। एतिहातन के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed