{"_id":"0178cf184a5866de3c05d9d019ba4e0b","slug":"clash-between-two-communities-in-madhya-pradesh-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: दो समुदायों के बीच झड़प, कर्फ्यू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मध्य प्रदेश: दो समुदायों के बीच झड़प, कर्फ्यू
एजेंसी/रायसेन
Updated Tue, 30 Dec 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के गैरतगंज शहर में सोमवार को दो समुदायों के बीच झड़प होने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। दोनों समुदायों में बढ़ती झड़प को देखकर पुलिस को आंसू गैस छोड़नी पड़ी।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने शुरुआती दौर में धारा 144 लगाई, लेकिन उसके बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ, तो कलेक्टर ने कर्फ्यू लगा दिया है।
विज्ञापन
जिले में गोहत्या की खबर मिलने के बाद दक्षिणपंथी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर पड़े और जहां गोहत्या का मामला सामने आया, उस क्षेत्र में पत्थर फेंककर और दुकानें तोड़कर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
इसकी वजह से दूसरे समुदाय के लोगों के साथ इनकी झड़प हो गई। पुलिस ने गोहत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।