फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clash between sp leader and tahsildar

सपा नेता ने कहे अपशब्द, धरने पर बैठे तहसीलदार

Thu, 29 Oct 2015 10:50 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
clash between sp leader and tahsildar

मुकदमे से जुड़ी जानकारी लेने आए सपा नेता मुहम्मद खालिद खान और तहसीलदार बृजेश प्रसाद के बीच कहासुनी से बुधवार दोपहर तहसील परिसर में अफरा-तफरी फैल गई।

विज्ञापन


आरोप है कि सपा नेता ने तहसीलदार के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। नाराज तहसीलदार ने कर्मचारियों के साथ रजिस्ट्री चौराहे पर धरना देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन


तहसीलदार के खुद धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही जहां अफसरों तक हलचल बढ़ गई, वहीं कुछ देर में तहसील अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि भी धरना में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के एसआई अनिल सिंह ने 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा तो सारे स्टाफ के धरने पर बैठने से तहसील का कामकाज ठप रहा।

सपा नेता पर हरिजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

clash between sp leader and tahsildar

तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने सपा नेता मुहम्मद खालिद खान के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी ओर मुहम्मद खालिद खान ने तहसीलदार पर बातचीत के दौरान थप्पड़ मारकर स्टाफ से बाहर निकलवा देने और नकदी, अंगूठी, चेन छीन लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसपी और डीआईजी को भी इस आशय की चिट्ठी भेजी है।

बेमियादी कार्य बहिष्कार की घोषणा

तहसीलदार से बदसलूकी के आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग दोहराते हुए लेखपाल संघ ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की हाटा इकाई के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक तहसील के सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

अधिवक्ता संघ की तहसील इकाई ने भी लेखपाल संघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने की बात कही है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दधिवल सिंह की अगुवाई में चंद्रभूषण पांडेय, शैलेंद्र प्रताप राव, इरशाद अहमद, उमेश दूबे, रमाशंकर त्रिपाठी ने बैठक कर घटना की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed