फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clash between Police and public after accident.

सड़क हादसे के बाद अलीगढ़ में बवाल

Fri, 18 Dec 2015 12:58 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
clash between Police and public after accident.

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र में कासिमपुर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने रामघाट रोड पर जमकर उपद्रव किया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग पर जाम लगाए पब्लिक को जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर आग लगाते हुए सीओ की जीप सहित कई निजी वाहनों व रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन


जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही कुछ उत्पातियों को हिरासत में लिया। पथराव में कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जारौठी निवासी तालेवर का बड़ा बेटा दीपचंद्र (24) बाहर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह गांव आ रहा था। उसने अपने छोटे भाई मुकेश को हरदुआगंज बाइक लेकर आने की सूचना दी। दुपहर करीब 2 बजे मुकेश अपने ताऊ के बेटे कालीचरन के साथ दीपचंद्र को लेने हरदुआगंज पहुंच गया।

यहां से तीनों बाइक पर गांव जाने लगे। बाइक दीपचंद्र चला रहा था। तभी रास्ते में उनकी बाइक सामने से आते एफसीआई के ट्रक की चपेट में आ गई। इसी बीच पिछला पहिया दीपचंद्र के सिर से गुजर गया और उसकी मौत हो गई। बाकी दोनों जख्मी हो गए।

पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी

clash between Police and public after accident.

आनन-फानन पहुंची पुलिस तीनों को लेकर दीनदयाल अस्पताल पहुंची, जहां दीपचंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाकी को भरती कर लिया। इसी बीच खबर पर पुलिस ने पीएसी के सामने से एक्सीडेंट मारकर भागते ट्रक को पब्लिक की मदद से दबोच लिया, जबकि चालक भाग गया।

इस घटनाक्रम के करीब आधा घंटे बाद पब्लिक एकत्रित होकर रामघाट रोड पर बंबा के पास पहुंच गई। लोगों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। ट्रक को उन्हें सौंपा जाए। वह उसे आग लगाएंगे। जिस वक्त जाम लगाया, उस वक्त एसओ दीनदयाल थे।

थाने से एक दरोगा व कुछ सिपाही मौके पर पहुंच गए, जिन्हें पब्लिक ने मारपीट कर खदेड़ दिया। इसी बीच अतरौली से जिला मुख्यालय आ रहे सीओ अतरौली व एसओ पाली मौके पर रुक गए। जाम की सूचना पर एसडीएम कोल व एसओ हरदुआगंज भी आ गए।

उन्होंने पब्लिक को समझाने का प्रयास शुरू किया। मगर पब्लिक जिद पर अड़ी थी। एसओ हरदुआगंज के साथ एक्सीडेंट में शामिल ट्रक भी था। पब्लिक ने वहां उसे आग लगाने की कोशिश की तो जैसे-तैसे पुलिस उस ट्रक को बचाकर ले गई। बस तभी ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली आ गई।

सीओ की गाड़ी सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त

clash between Police and public after accident.

पब्लिक ने उस ट्रैक्टर-ट्रॉली में से ईंटें लेकर पुलिस व वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इसी बीच अतरौली कोर्ट से बंदियों को पेशी के बाद वापस जेल ला रही एक वैन भी आ गई। पब्लिक ने इस वैन, सीओ की जीप, रोडवेज बस सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर पथराव कर दिया।

पथराव में सीओ व एसडीएम घिर गए। उन्होंने जैसे-तैसे गिरते पड़ते खुद को बचाया। बंदियों को ला रहे पुलिसकर्मी बंदियों को गाड़ी से निकालकर हरदुआगंज थाने ले गए। इसी बीच पब्लिक ने बंदियों की वैन में से बैटरी निकालकर उसमें आग लगा दी। मगर तब तक एसपीआरए, एडीएम ई, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ तृतीय, क्वार्सी, जवां, गांधीपार्क, लोधा आदि थानों का फोर्स पहुंच गया।

इसके बाद पब्लिक को लठियाकर दौड़ाया गया। मगर पब्लिक पथराव करती जा रही थी तो हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। तब जाकर भीड़ शांत हुई। इस बवाल में आधा दर्जन लोग हिरासत में लिए हैं, पथराव में उपनिरीक्षक रामवीर प्रसाद शर्मा, दरोगा अंगद सिंह घायल हो गए, जबकि कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, कांस्टेबल धनेंद्र सिंह आदि पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आई।

एसपीआरए संसार सिंह के अनुसार एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने त्वरित गति से कार्यवाही की। मगर कुछ उत्पातियों ने भीड़ को भड़काया। मुआवजे के मुद्दे पर भी परिजनों को बता दिया गया था कि जो भी संभव होगा, वह दिलाया जाएगा। मामले में एक्सीडेंट के अलावा जाम व पथराव का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed