फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   clash between bjp and shivsena in mumbai?

भाजपा को लगेगा एक और बड़ा झटका, जल्द?

Mon, 10 Mar 2014 11:00 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
clash between bjp and shivsena in mumbai?

केंद्र में सत्ता पाने की बिसात बिछा रही भाजपा महाराष्ट्र में खुद अपनी सियासी चाल में अपनों से मात खाती नजर आ रही है।

विज्ञापन


एनडीए का प्रमुख घटक दल शिवसेना भाजपा की राज ठाकरे से दोस्ती मुद्दे पर किसी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं है।

सोमवार को इस मसले पर उद्धव ठाकरे के घर मातोश्री में शिवसेना कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। करीब दो घंटे चली बैठक में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, रश्मि ठाकरे, मनोहर जोशी और रामदास कदम समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

शिवसेना सूत्रों के मुताबिक भाजपा के इस सियासी कदम से पार्टी के अंदर काफी गुस्सा है। शिवसेना जल्द ही भाजपा को इस बाबत अल्टीमेटम दे सकती है कि वो या तो शिवसेना को चुने या फिर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ मिलकर चुनाव लड़े।

विज्ञापन

भाजपा की नई डील

clash between bjp and shivsena in mumbai?

शिवसेना सूत्रों के हवाले से ये भी खबर निकल कर आ रही है कि पार्टी के नेता रामदास कदम मनसे और भाजपा की डील पर नजर बनाए हुए हैं।

वो दोनों पार्टियों की बढ़ती नजदीकियों की एक-एक खबर पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे तक पहुंचा रहे हैं ताकि शिवसेना को इस मामले में फैसला लेने में कोई समस्या न आए।

इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने साफ कर दिया था कि शिवसेना भाजपा और राज ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकियों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

राज ठाकरे, राजनाथ के संपर्क में

clash between bjp and shivsena in mumbai?

राज के मामले में शिवसेना की बढ़ती नाराजगी से महाराष्ट्र भाजपा में भी खलबली है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता इस बाबत लगातार भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के संपर्क में हैं।

मातोश्री में हुई मीटिंग के बाद शिवसेना के किसी भी नेता ने पत्रकारों से बातचीत नहीं की। शिवसेना सूत्रों का कहना है कि ये मामला पार्टी के लिए बेहद संजीदा है और इस पर जल्द ही उद्धव ठाकरे का बयान आ सकता है। शिवसेना की नाराजगी के बाद एनडीए के लिए मुसीबत खड़ी होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed