फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Clarification Regarding Fake Advertisements for Mass Recruitment of Constables in Railways

17,000 कांस्टेबलों की नौकरी का विज्ञापन फर्जी?

Tue, 17 Mar 2015 08:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Mar 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
Clarification Regarding Fake Advertisements for Mass Recruitment of Constables in Railways

रेलवे में बड़े पैमाने पर कांस्टेबलों की भर्ती संबंधी भ्रामक विज्ञापन पर रेल मंत्रालय ने स्पष्टीकरण दिया है। रेल मंत्रालय ने रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ/आरपीएसएफ) में 17 हजार कांस्टेबलों की भर्ती के संबंध में कुछ वेबसाइटों पर दिखाए जा रहे विज्ञापनों पर स्थिति साफ की है। रेल मंत्रलाय ने कहा है कि ऐसा कोई विज्ञापन रेलवे ने नहीं दिया है।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल में बड़े पैमाने पर कांस्टेबलों की भर्ती के संबंध में कुछ वेबसाइटें विज्ञापन दर्शा रही हैं। इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि न तो ऐसा कोई विज्ञापन जारी किया गया है और न ही रेलवे की तरफ से दिया जा रहा है। साथ ही यह सलाह दी जाती है कि ऐसे विज्ञापन भ्रामक हैं और उन्हें नज़रअंदाज किया जाए।
विज्ञापन


रेलवे ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल/रेलवे सुरक्षा विशेष बल में 1599 महिला कांस्टेबलों की भर्ती संबंधी विज्ञापन अभी विचाराधीन है और इसे रोजगार समाचारों, राष्ट्रीय स्तर के दैनिक समाचार पत्रों और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा। यह वेबसाइट www.indianrailways.gov.in है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed