फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cji lays stress on alternative redressal mechanism

देश में बढ़ते मुकदमों से प्रेशर कुकर जैसे हालात: कबीर

Sun, 11 Nov 2012 11:07 PM IST
कटक/एजेंसी
कटक/एजेंसी Updated Sun, 11 Nov 2012 11:07 PM IST
विज्ञापन
cji lays stress on alternative redressal mechanism

देश में बढ़ते मुकदमों की संख्या से चिंतित सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर ने इसे प्रेशर कुकर जैसी स्थिति करार दिया है, जिसे वैकल्पिक विवाद निवारण व्यवस्था को मजबूत कर ठीक किया जा सकता है। यह बात उन्होंने उड़ीसा हाईकोर्ट की नई इमारत के उद्घाटन मौके पर कही।

विज्ञापन


उन्होंने आगाह किया कि देश में बढ़ते मुकदमों की वजह से प्रेशर कुकर जैसे हालात उत्पन्न हो गए है। यदि इसे नहीं संभाला गया तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं। इसलिए विवादों के निवारण के लिए वैकल्पिक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने मामलों के जल्द निपटारे के लिए लोक अदालत, समझौता, पंचायत तथा कानूनी सहायता सेल का महत्व बढ़ाने पर जोर दिया। जस्टिस कबीर ने कहा कि उड़ीसा हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कमी है। यहां 22 जजों के पद स्वीकृत है पर वर्तमान में सिर्फ 13 जज ही काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed