फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Civil Services Main Exam results Announced.

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के नतीजे घोषित

Mon, 13 Apr 2015 09:24 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 13 Apr 2015 09:24 AM IST
विज्ञापन
Civil Services Main Exam results Announced.

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज मुख्य (मेन्स) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (पर्सनैलिटी टेस्ट) 27 अप्रैल से शुरू हो सकता है।

ये नतीजे ऐसे समय में जारी हुए हैं, जब जाटों के आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की ओर से खारिज करने के जवाब में सरकार ने पुनरीक्षण याचिका दायर की है। याचिका पर फैसला लंबित है।

हालांकि परीक्षा नतीजों की घोषणा के लिए जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका का कोई जिक्र नहीं है। यूपीएससी की वेबसाइट www.upsc.gov.in में मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के क्रमांक देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 मार्च को यूपीए सरकार के उस फैसले को खारिज कर दिया गया था, जिसमें जाटों को अन्य पिछड़े वर्ग की केंद्रीय सूची में शामिल कर लिया गया था ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके। लेकिन इसके बाद 1 अप्रैल को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर कर इस फैसले की समीक्षा की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed