फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Civil services exam will held on 24 august

24 अगस्त को ही होगी सिविल सेवा परीक्षा

Thu, 07 Aug 2014 07:50 AM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
Civil services exam will held on 24 august

यूपीएससी की परीक्षा में सी-सैट को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सिविल सेवा के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीख टालने का उसका कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन


यह परीक्षा पूर्व निर्धारित 24 अगस्त को ही होगी। इसके बाद विवाद के स्थायी समाधान के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि सी-सैट में अंग्रेजी के अंक मेरिट में नहीं जोड़ने का फैसला भी महज एक साल के लिए किया गया है।

सी-सैट वापस लेने की मांग की

Civil services exam will held on 24 august

चूंकि मामले का स्थायी समाधान निकाला जाना है, इसलिए सी-सैट के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों को शांत करने के लिए इसकी घोषणा की गई है। उधर, सी-सैट के मामले में बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ।

भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी ने समस्या को पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की देन बताते हुए राज्यसभा में इस मुद्दे का स्थायी और सकारात्मक समाधान निकालने की मांग की।

माकपा, जदयू, कांग्रेस और सपा के सदस्यों ने एक बार फिर सी-सैट वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला लेने का आश्वासन दिया

Civil services exam will held on 24 august

इस बीच अंग्रेजी पेपर के 22.5 अंक मेरिट में नहीं जोड़ने की घोषणा से भाजपा के ही सांसदों के असंतुष्ट होने के बाद सरकार ने साफ किया है कि यह व्यवस्था महज इस साल के लिए है।

सूत्रों ने बताया कि पीएमओ में मंत्री जितेंद्र सिंह ने सांसदों को बताया कि चूंकि इसी महीने प्रारंभिक परीक्षा होनी है और आंदोलन चरम पर था, इसलिए इसकी घोषणा कर समस्या का अस्थाई समाधान निकाला गया।

उन्होंने सांसदों को सी-सैट मुद्दे पर सकारात्मक फैसला लेने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed