{"_id":"a7d75fa89994dd3a07279065dc655031","slug":"cisf-to-guard-mahabodhi-temple-in-bodh-gaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाबोधि मंदिर की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
महाबोधि मंदिर की सुरक्षा अब सीआईएसएफ के हवाले
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने बोधगया के महाबोधि मंदिर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को तैनात करने की मंजूरी दे दी है। पिछले महीने बौद्ध मंदिर में हुए नौ आतंकी धमाकों के बाद वहां की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठी थी।
विज्ञापन
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि बिहार सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने सीआईएसफ की तैनाती को मंजूरी दे दी गई है। मंदिर के सीआईएसएफ सुरक्षा कवच पर आने वाला खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भले ही यह मांग आतंकी वारदात के चलते उठी है, लेकिन इसका फैसला वर्ल्ड हेरिटेज इमारतों की सुरक्षा योजना के तहत किया गया है।
सीआईएसएफ आगरा के ताज महल सहित करीब आधा दर्जन वर्ल्ड हेरिटेज इमारतों की सुरक्षा में पहले से लगी है।
मंत्रालय के मुताबिक आतंकी वारदात की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बम में इस्तेमाल टाइमर और सिलेंडर के स्रोत का पता चल गया है।