फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cisf recruitment of women constables

सीआईएसएफ में होंगी महिला कांस्टेबलों की भर्तियां

Wed, 15 May 2013 06:03 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 15 May 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
cisf recruitment of women constables

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) एक हजार से अधिक महिला कांस्टेबलों की भर्ती करने जा रहा है।

विज्ञापन

सीआईएसएफ इसके लिए आल वोमैन रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन करेगा।

इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति देशभर में पहली बार होगी।

वर्तमान में केंद्रीय सुरक्षा बलों में सबसे अधिक महिला सुरक्षा कर्मी सीआईएसएफ में ही हैं।

सीआईएसएफ के महानिदेशक राजीव के निर्देशन में तैयार इस भर्ती योजना के प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।

राजीव ने बताया कि सीआईएसएफ में अन्य सुरक्षा बलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा करीब 4.3 फीसदी महिला कर्मी हैं। हम इस आंकड़े  को दस फीसदी के करीब ले जाना चाहते हैं।

सरकार ने सुरक्षा और पुलिस बलों में महिलाओं की नियुक्ति पर जोर दिया है। हम सरकार की इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed