{"_id":"7aff2539330e6a67b0401e1e55b31b5f","slug":"cisce-10th-class-result-declare-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आज ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
CISCE बोर्ड दसवीं का रिजल्ट आज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 07:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) दसवीं (ICSE) का रिजल्ट बुद्धवार को घोषित करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक यह परीक्षा परिणाम शाम 03 :00 PM बजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की थी। CISCE बोर्ड ने यह परीक्षा 03 मार्च से 29 मार्च तक आयोजित की थी। दसवीं की परीक्षा की शुरुआत इंग्लिश पेपर -1 से हुई थी और समाप्ति एप्लाइड आर्ट से हुई थी। सीआईएससीई बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्र अपना रिजल्ट ICSE के साथ अपना यूनिक आईडी लिखकर मोबाइल नंबर 09248082883 पर भेजकर भी प्राप्त कर सकते हैं। CISCE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी देते हुए कहा कि संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल ciscehelpdesk@orioninc.com पर मेल के जरिए या 022-67226106 नंबर पर कॉल कर भी रिजल्ट की अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
काउंसिल ने प्रत्येक प्रिंसिपल को ई-मेल आईडी उपलब्ध कराई है, जिससे वे भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। छात्र अपना रिजल्ट हॉल टिकट में दिए गए रॉल नंबर को डालकर देख सकते हैं।
अमर उजाला की पूरी टीम परीक्षा में शामिल छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए शुभामनाएं देती है। छात्र अपना रिजल्ट results.amarujala.com पर देख सकते हैं।