फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   cinematic obsession of 40 year

40 साल का सिनेमाई जुनून, 2 रुपए में फिल्म दिखाता है ये शख्स

Mon, 05 Oct 2015 09:12 AM IST
Updated Mon, 05 Oct 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
cinematic obsession of 40 year

अंगुलियों और अंगूठे के बीच फंसे निगेटिव की पट्टियां। लैंस लगे कैमरेनुमा डिवाइस में एक बाद से एक कुछ ऐसे ही सेट होते जाते हैं मानो सिनेमा के प्रोजेक्टर पर रीलें दौड़ रही हों।

विज्ञापन


इन रीलों से कैमरे में दिखाई जाने वाली कालजयी फिल्म शोले के डायलाग रईस की जुबान से ऐसे निकलते जाते हैं कि खुद उस किरदार को जीने वाले एक्टर भी इतने अरसे बाद शायद ही उसी शिद्दत से बोल पाएंगे।
विज्ञापन


मसलन शोले के मशहूर विलेन गब्बर सिंह (अमजद खान) का वो चर्चित डायलाग- कितने आदमी थे..? सरदार दो..। और तुम तीन..। फिर भी खाली हाथ लौट आए..? ये हाथ हमको दे दे ठाकुर..। वीरू का संवाद- बंसती इन कुत्तों के सामने मत नाचना..। हाल ही में शोले के 40 साल पूरे होने पर पूरे देश ने इस फिल्म को याद किया लेकिन रईस को सब भूल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 साल से सिनेमाई जुनून को जिंदादिल किए रईस

cinematic obsession of 40 year

जी हां, 40 साल से रईस ऐसे सिनेमाई जुनून को जिंदा दिल किए हैं। रविवार को रईस ने फूल चौराहे से मदारगेट तक अपने पुराने अंदाज में गोल्डन जुबली फिल्में दिखाईं और शाम तक के खाने पीने का जुगाड़ किया।

इस बाईस्कोप का नाम रईस सिनेमा है। फूल चौराहा निवासी रईस को मुगल-ए-आजम, गंगा की सौगंध, कच्चे धागे, गंगा जमुना, शोले, दीवार, नमक हलाल, सच्चा झूठा, राजकुमार, शराबी, नया दौर, गाइड, गंगा जमुना सरस्वती सहित सौ से अधिक फिल्मों के एक-एक डायलाग याद हैं। वह निगेटिव लगाने के बाद पूरी की पूरी कहानी हुबहू उसी अंदाज में कहते हैं मानों सामने सिनेमा का पर्दा और साउंड एक साथ हो..।

खास बात ये है कि शहर के जिस इलाके में ‘रईस सिनेमा’ घूमता है। उस इलाके में एप्पल से लेकर स्मार्ट फोन के कई शोरूम हैं। यहां की अधिकांश आबादी एडवांस स्मार्ट मोबाइल से लैस है, जिसमें एक फोन में चार से पांच फिल्मे डिजीटल मोड में चलती है। लेकिन बच्चों और युवाओं के बीच ‘रईस सिनेमा’ आज भी सुपरहिट है। पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका में फेसबुक और गूगल के हैडक्वार्टर में भारत के डिजीटल इंडिया अभियान को सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं लेकिन हमारे देश में हुनर के ‘रईसों’ का ‘नया दौर’ कभी आएगा...?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed