फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese Trops will Leave Chumar in next Four days - India China LAC Tension

चुमार से पीछे हट जाएंगी दोनों सेनाएं

Fri, 26 Sep 2014 02:01 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
Chinese Trops will Leave Chumar in next Four days - India China LAC Tension

पिछले 15 दिनों से अपनी-अपनी जगह पर अड़ी भारत और चीन की सेना ने लद्दाख के चुमार में चल रहे तनाव को खत्म करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चुसूल में हुई ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग में दोनों पक्षों ने फैसला लिया कि अगले चार दिनों में चरणबद्ध तरीके से दोनों सेनाएं अपनी-अपनी जगह से पीछे चली जाएंगी।

करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस मीटिंग में यह करार भी हुआ कि भारतीय सेना 30-आर से अपने बंकर और दूसरे अस्थायी निर्माण को हटा लेगी।

दूसरी तरफ चीन इसके बदले विवादित क्षेत्र में बना रही सड़क को लेकर अपनी जिद छोड़ देगा। सेना को उम्मीद है कि चीन अपने वादे पर कायम रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान कोई नया बखेड़ा नहीं खड़ा करेगा।
विज्ञापन


सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक अगले चार दिन में दोनों सेनाएं 10 सितंबर से पहले वाली स्थिति में आ जाएंगी।

छठी फ्लैग मीटिंग में हुआ फैसला

Chinese Trops will Leave Chumar in next Four days - India China LAC Tension

गौरतलब है कि चुमार में भारत ने चीन द्वारा विवादित क्षेत्र में किए गए सड़क निर्माण को रोक दिया था। इस पर बौखलाए चीन ने कहा था कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के उस जगह से भारत पीछे चला जाए जहां से चीन के कई किलोमीटर भीतर तक नजर रखी जा सकती है।

चुमार में भारतीय सेना 14600 फीट ऊपर तैनात है जिसकी वजह से उसकी स्थिति मजबूत है। चीन की परेशानी की बड़ी वजह यही बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि इस फ्लैग मीटिंग से पहले पांच मीटिंग हो चुकी हैं। लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे और कोई हल नहीं निकल पाया। बढ़ते तनाव को देखते हुए दोनों सरकारों ने बैक चैनल के जरिए बातचीत शुरू की थी।

सोमवार को भारत के कड़े रुख को देखने हुए चीन ने छठी फ्लैग मीटिंग की पेशकश की और मामला सुलझाने के संकेत दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed