फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   'chowkidar' modi would have been in jail if lokayukta in place in guj :rahul

'लोकायुक्त होता तो जेल में होते मोदी'

Sun, 27 Apr 2014 04:07 PM IST
Updated Sun, 27 Apr 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
'chowkidar' modi would have been in jail if lokayukta in place in guj :rahul

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे करारा प्रहार करते हुए कहा है कि अगर राज्य में लोकायुक्त और आरटीआई आयुक्त होते तो वजीफे के तौर पर अदाणी को हजारों एकड़ जमीन देने के आरोप में वह (मोदी) जेल में होते।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि यहां कोई लोकायुक्त नहीं और न ही कोई आरटीआई आयुक्त हैं। यहां के उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से आरटीआई आयुक्त नियुक्त करने को कहा है। यहां पर 10 आयुक्त होने चाहिए लेकिन पांच भी नहीं है।
विज्ञापन


भावनगर लोकसभा क्षेत्र के देवगढ़ बरिया में एक रैली में राहुल ने कहा कि जो ताकत भ्रष्टाचारियों को पकड़ती है वह यहां नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस दिन लोकायुक्त और आरटीआई आयुक्त आ जाएंगे उस दिन आपके ‘चौकीदार’ भीतर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की मार्केटिंग का खर्च उठा रहे अदाणी: राहुल

'chowkidar' modi would have been in jail if lokayukta in place in guj :rahul

गुजरात के अमरेली में राहुल ने कहा कि मोदी और उद्योगपति अदाणी के बीच सांठगांठ है, जिसके तहत अदाणी भाजपा नेता की मार्केटिंग का खर्च उठा रहे हैं।

राहुल ने गुजरात के विकास मॉडल को लेकर भी मोदी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पीएम उम्मीदवार दूसरे लोगों की मेहनत का श्रेय ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी और अदाणी के बीच सांठगांठ के कारण भाजपा में लालकृष्ण आडवाणी, जसवंत सिंह, यशवंत सिन्हा और सुषमा स्वराज जैसे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार कर दिया गया।

मोदी पर जमकर बरसे राहुल

'chowkidar' modi would have been in jail if lokayukta in place in guj :rahul

उन्होंने कहा कि दस साल पहले 3000 करोड़ रुपये की कंपनी आज 40 हजार करोड़ की हो गई है। इसे 26,000 करोड़ रुपये के बिजली कांट्रेक्ट पकड़ा दिए गए। जिन किसानों की जमीन अदाणी को दी गई है वे आज भी यूपीए की मनरेगा योजना के तहत मजदूरी कर रहे हैं।

मोदी ने केवल एक व्यक्ति को 40 हजार करोड़ रुपये का गिफ्ट पकड़ दिया जो राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के कुल बजट 10 हजार करोड़ रुपये का चार गुना है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अदाणी को जो दिया उसी धन का अब मोदी की मार्केटिंग यानी चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जा रहा है। देश भर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। उन्होंने पूछा कि इसके लिए पैसे कहां से आए।

उन्होंने कहा कि यही गुजरात मॉडल है। आप सभी फायदे एक उद्योगपति को दे देते हैं। यहां केवल एक ही आवाज आती है मैं मैं मैं...। लगता है कि गुजरात के लोगों ने कुछ नहीं किया। गुजरात की महिलाओं ने कुछ नहीं किया। गुजरात के शिक्षकों ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed