फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chota Rajan declines that he had surrendered

आत्मसमर्पण नहीं किया, लौटना चाहता हूं भारत: छोटा राजन

Thu, 29 Oct 2015 10:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 Oct 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
Chota Rajan declines that he had surrendered

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने दावा किया है कि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया है और वह भारत लौटना चाहता है। करीब दो दशक से फरार चल रहे राजन को रविवार को बाली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि 75 से अधिक जघन्य अपराधों में वांछित राजन की गिरफ्तारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ किसी ‘डील’ का नतीजा है। उस पर हत्या, फिरौती और मादक पदार्थों की तस्करी सहित टाडा और मकोका कानून के तहत तमाम मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


एक समय अंडरवर्ल्ड सरगना दाउद इब्राहिम के भरोसेमंद रहे राजन ने कहा कि उसने कभी भी आत्मसमर्पण नहीं किया। वह भारत लौटना चाहता है। वह जिंबाब्वे नहीं जाना चाहता।
विज्ञापन


दाऊद से डरे होने की बात को खारिज करते हुए उसने कहा कि यहां उसे बहुत दिक्कत हो रही है। पुलिस ने उसे बेड़ियों में जकड़कर रखा है। वह सीबीआई की टीम का यहां आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को करीब छह घंटे तक राजन से पूछताछ की गई और आगे भी उससे पूछताछ की जा सकती है।

‘डील’ के तहत हुई ‌गिरफ्तारी

Chota Rajan declines that he had surrendered

सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार ने राजन की पहचान की पुष्टि के लिए 15 दिन का समय लिया है और उसने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है।

दाऊद के गिरोह से राजन के जान के खतरे को देखते हुए उसको भारत ले जाने की सही तारीख का खुलासा नहीं किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 55 वर्षीय राजन को भारत ले जाने के लिए कई योजनाओं पर विचार किया जा रहा।

राजन अपनी पहचान छिपाकर मोहन कुमार के नाम से यात्रा कर रहा था। ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन से मिली सूचना के आधार पर इंडोनेशियाई पुलिस ने एयरपोर्ट से ही उसे गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों ने बताया कि राजन पिछले छह माह से सुरक्षित पनाह को लेकर कई भारतीय पुलिस अधिकारियों के संपर्क में था। उसे ऑस्ट्रेलिया में छोटा शकील से जान को खतरा था। वर्ष 2000 में बैंकॉक में दाऊद के आदमियों ने उसका पता लगा लिया था, लेकिन वह होटल की छत से रहस्यमयी तरीके से फरार हो गया था।

मुंबई क्राइम ब्रांच टीम जाएगी बाली

Chota Rajan declines that he had surrendered

छोटा राजन को स्वदेश लाने के लिए बाली जाने वाली टीम में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी शामिल होंगे। क्राइम ब्रांच राजन के अपराधों के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय को दस्तावेज सौंपेगी।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने कहा कि हमारी पुलिस के एक अधिकारी बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हो गए। वह गृह मंत्रालय को राजन के अपराधों की विस्तृत जानकारी देंगे।

गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस से राजन के अपराधों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। मुंबई पुलिस एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राजन के बारे में विस्तृत डोजियर (दस्तावेज) तैयार करने में समय लगेगा, लेकिन मुंबई पुलिस के अधिकारी बाली जाने वाली टीम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed