{"_id":"fbd62ba0-75f8-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"chopper-deal-cvc-or-sit-probe-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर सौदाः एसआईटी या सीवीसी से जांच कराने की मांग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हेलीकॉप्टर सौदाः एसआईटी या सीवीसी से जांच कराने की मांग
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीवीआईपी के लिए 3600 करोड़ रुपये के हेलीकाप्टर सौदे में कथित दलाली के आरोपों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
सर्वोच्च अदालत में यह याचिका दिल्ली के वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर की है। इसमें कहा गया है कि 12 एडब्लू 101 हेलीकाप्टर की आपूर्ति के लिए इटली की कंपनी फिनमेक्कानिसा के साथ हुए सौदे को रद्द करने का निर्देश रक्षा मंत्रालय को दिया जाए।
विज्ञापन
याचिका में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी या सीवीसी को सौदे की जांच सौंपने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि इस जांच में सीबीआई को शामिल नहीं किया जाए क्योंकि यह सरकार के नियंत्रण में है। इसमें कहा गया है कि अनियमितताओं की जानकारी 2011 से होने के बावजूद इस मामले में कथित रूप से शामिल किसी भारतीय नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री की ओर से सीबीआई जांच के आदेश के बाद शर्मा ने यह याचिका दायर की है। गौरतलब है कि इटली ने कंपनी के सीईओ को गिरफ्तार किया है। याचिका के अनुसार इस सौदे से लाभान्वित होने वाले देश ने तो कार्रवाई की है। लेकिन इस मामले में धन गंवाने वाले देश ने अभी तक न तो कुछ किया है और न ही किसी की गिरफ्तारी हुई है।