{"_id":"e2336e2d00ee6e5f5dd3a5a03cedd670","slug":"chlidrens-going-to-school-crushed-by-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रहे बच्चों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल जा रहे बच्चों को ट्रक ने कुचला, दो की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फनगर में थाना छपार के जीटी रोड पर एक ट्रक ने स्कूल जा रहे पांच बच्चों को कुचल दिया जिसमें अबसुरा उम्र (12) और अनस (14) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ ने ट्रक ड्राइवर को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और रोड पर जाम लगा दिया। जाम हटाने आई पुलिस को भी भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा।
भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी जिसके बाद जाम हट सका। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।