{"_id":"2c1bb396-2434-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"chiranjeevi-will-take-help-of-film-stars-in-boosting-tourism","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरंजीवी पर्यटन बढ़ाने में लेंगे फिल्म स्टारों की मदद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चिरंजीवी पर्यटन बढ़ाने में लेंगे फिल्म स्टारों की मदद
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 01 Nov 2012 08:25 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन राज्य मंत्री के. चिरंजीवी देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सिनेमा में अपने 30 वर्ष के अनुभव का इस्तेमाल करने के साथ ही इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास की बाधाओं को दूर करने को प्राथमिकता देंगे। चिरंजीवी ने बृहस्पतिवार को यहां पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद कहा कि देश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन इनका पूरा दोहन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या बहुत कम है और हमें इसे बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। अभिनय से राजनीति में आए चिरंजीवी ने कहा कि वह सिनेमा के क्षेत्र में अपने 30 वर्ष के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ‘अतुल्य भारत’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए फिल्म क्षेत्र की हस्तियों का सहयोग लेंगे।
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वह इसमें आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के साथ बातचीत करेंगे। पर्यटन क्षेत्र के लिए बारहवीं योजना में राशि को करीब तीन गुना बढ़ाए जाने की चर्चा करते हुए चिरंजीवी ने कहा कि इससे देश में ढाई करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम हो सकेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल किए गए चिरंजीवी को पर्यटन मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला है।
विज्ञापन