{"_id":"d449146a-6222-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"chintan-shivir-cong-leaders-want-larger-role-for-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले 24 घंटे में तय होगा राहुल गांधी का रोल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अगले 24 घंटे में तय होगा राहुल गांधी का रोल
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 19 Jan 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आने वाले 24 घंटे के अंदर कांग्रेस पार्टी राहुल को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकती है। कांग्रेसी नेताओं के बयानों से ऐसे संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर में चिंतन शिविर के लिए पहुंचे कांग्रेसियों में राहुल गांधी को आगे ले जाने के लिए बयानबाजी की होड़ लगी हुई है। कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली, राजीव शुक्ला, जितिन प्रसाद, मणिशंकर अय्यर, ज्योतिरादित्य सिधिंया और मिलिंद देवड़ा समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी को अहम जिम्मेदारियां देने की मांग की है।
विज्ञापन
चिंतन शिविर के दूसरे दिन चर्चा शुरू होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि राहुल पहले से ही हमारे नेता हैं। हमारे पास एक स्थिर नेतृत्व है, जिसका हमें गर्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से स्थिर नेतृत्व रहा है। अगर पार्टी तथा जनता के बीच संवाद में कोई कमी आई है तो उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी ने राहुल गांधी को और बड़ी भूमिका दिए जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही नई पीढ़ी को वरीयता देती आई है। इसलिए पार्टी के पास पहले से ही नया नेतृत्व सदैव तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में चिंतन शिविर में इस बार युवाओं को खास तौर पर बड़ी संख्या में बुलाया गया है।
मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से राहुल के साथ है। लेकिन पार्टी में बड़ी भूमिका निभाने को लेकर वह खुद ही फैसला करेंगे। हमारे लिए जनता का सशक्तिकरण प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।
राजीव शुक्ला ने राहुल गांधी के नेतृत्व को पूरी पार्टी की मांग बताया और कहा कि सभी चाहते हैं कि राहुल बड़ी जिम्मेदारी संभालें।
पार्टी के युवा नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि नि:संदेह राहुल हमारे नेता हैं और वह वर्ष 2014 में पार्टी और देश दोनों की अगुवाई करेंगे।
मिलिंद देवड़ा ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन जनता से संवाद बनाए जाने की जरूरत है।
इससे पहले चिंतन शिविर के पहले दिन राज बब्बर और अवतार सिंह भडाना राहुल गांधी को लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग कर चुके हैं।