{"_id":"3f9238a7861f2200ba16cda1344979a1","slug":"chiness-troops-stay-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल मे घुसे चीनी सैनिक, दो दिन तक डाले रखा डेरा ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अरुणाचल मे घुसे चीनी सैनिक, दो दिन तक डाले रखा डेरा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक तरफ भारत अपना सबसे बड़ा युद्धक विमान हरक्यूलस उतार कर चीन को कड़े संदेश दे रहा है। वहीं चीन की भारत में घुसपैठ लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक चीनी सेना के एक ट्रूप ने अरुणांचल प्रदेश में 20 किमी तक घुसपैठ कर दो दिन तक भारतीय सीमा में रहे।
चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलागाम क्षेत्र में 13 अगस्त को घुसपैठ की थीं और दो दिन तक भारतीय सीमा का उल्लघंन कर वहां रहे।
भारत का चीन को जवाब, लद्दाख में उतारा हरक्यूलस विमान
विज्ञापन
उधर भारतीय सेना का कहना है कि चीनी सैनिकों ने एलएसी का उल्लघंन किया था लेकिन वो वापस भेज दिए गए थे। हालांकि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गश्त के दौरान सीमा उल्लघंन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना के ट्रूप ने भारतीय सीमा के 20 किमी अंदर तक घुसपैठ की लेकिन भारतीय सेना के गश्ती दल द्वारा चाइनीज ट्रूप को वापस अपनी सीमा में भेज दिया गया था।
इससे पहले भी अप्रैल में चीनी सेना के जवान लद्दाख में 19 किमी तक घुस आए थे और उन्होंने भारतीय सीमा में अपने टेंट लगा दिए थे।
इस घटना के बाद सरकार की विदेश नीति को लेकर खूब हंगामा मचा था। लद्दाख के बाद ये दूसरा मामला है जब चीनी सेना एलएसी का उल्लघंन कर 20 किमी तक घुस आई थी।