फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chiness-officer-got-jail

बस मुस्कुराया और हो गई 14 साल की जेल

Thu, 05 Sep 2013 10:10 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
chiness-officer-got-jail

चीन में हुए एक जानलेवा हादसे को देखकर मुस्कुराते समय यांग देकाई ने सोचा भी नहीं होगा कि अपनी इस हरकत के कारण उसे 14 साल की जेल हो जाएगी।

विज्ञापन

चीन की अदालत ने हादसे के वक्त मुस्कुराने के आरोप में यांग को आज 14 साल की कैद की सजा सुनाई है। सुरक्षा अधिकारी यांग बीते अगस्त में हुई एक दुर्घटना के वक्त मुस्कुरा रहा था। तभी किसी ने हंसते हुए उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


इस भयंकर हादसे में 36 लोग मारे गये थे। इस घटना के बाद चीन के हर समाचार पत्र में उसकी तस्वीर प्रकाशित की गयी थी जिसमें उसे महंगी घड़ी पहने दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यांग की हर तस्वीर में लोगों का ध्यान उसकी महंगी घड़ियों की ओर जाने लगा। यांग का हांलाकि यह कहना था कि उसने ये घड़ियां अपने वेतन से खरीदी हैं।


लेकिन प्रशासन का ध्यान तब तक उसके इस महंगे शौक पर चला गया था। इसी घटना के बाद उसे ब्रदर वॉच के नाम से जाना जाने लगा।

महंगे शौक वाला यांग शांक्शी प्रांत में कार्यस्थल पर सुरक्षा प्रमुख था और उसे उसके शौक की वजह से जांच का सामना करना पड़ा और उस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया।

अदालत ने रिश्वत लेने के आरोप में उस पर 8200 डालर जुर्माने की सजा सुनाई है और उसकी 40 हजार 500 डालर की संपति जब्त करने का आदेश दिया है। यांग की कुल संपति 19 लाख डॉलर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed