{"_id":"35a7388275835048078963db71ded26c","slug":"chiness-army-general-s-son-convicted-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के मामले में सेना के प्रमुख जनरल के बेटे को सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रेप के मामले में सेना के प्रमुख जनरल के बेटे को सजा
Updated Thu, 26 Sep 2013 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में अदालत ने सेना के एक प्रमुख जनरल के बेटे को बलात्कार का दोषी करार देते हुए दस साल जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार 17 वर्षीय ली तियानी और चार अन्य पर इस साल फरवरी में बीजिंग के होटल में शराब पीकर एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप था।
ली ने इस महिला के साथ किसी भी तरह के यौन संबंध बनाने के आरोप से इनकार किया था। उन्होंने महिला को यौनकर्मी बताया था।
ली सेना के जनरल ली शुआंगजियांग के बेटे हैं। शुआंगजिआंग टेलीविजन पर देशभक्ति वाले गीत गाने के लिए मशहूर हैं।
ली की माँ मेंग गी भी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की जानी-मानी गायिका हैं।
पुराना मामला
इस मुकदमे की सुनवाई उत्तरी-पश्चिमी बीजिंग के हैदीयन कोर्ट में हुई। ली के अलावा अन्य दोषियों को तीन से बारह साल तक की सजा दी गई है।
यह पहला मौका नहीं है जब ली तियानी की कारगुजारी से जन आक्रोश भड़का है। साल 2011 में उन्हें एक कार दुर्घटना का मामले में एक साल हिरासत में रखा गया था।
बीजिंग में हुई इस दुर्घटना में ली बिना नंबर वाली बीएमडब्ल्यू कार चलाते समय एक दंपति से उलझ गए थे।
दरअसल उस दंपति की कार ली की कार के रास्ते में आ गई थी।
ली इससे आगबबूला हो गए और उन्होंने दंपति पर हमला किया। साथ ही धमकी दी कि अगर उनमें दम है तो वे पुलिस को बुलाकर देखें। बाद में उनके पिता ने इस घटना के लिए दंपति से माफी माँगी थी।
स्थानीय संवाददाताओं के अनुसार ली तियानी के मामले ने आम जनता को आक्रोशित कर दिया था। चीन की आम जनता में प्रभावशाली राजनीतिक वर्ग के बच्चों को आम तौर पर बिगड़ैल बच्चे माना जाता है।
विज्ञापन