फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese troops make incursion attempt

दीवार बन भारतीय जवानों ने चीनियों को वापस भेजा

Wed, 19 Mar 2014 11:11 AM IST
Updated Wed, 19 Mar 2014 11:11 AM IST
विज्ञापन
Chinese troops make incursion attempt

लद्दाख में चीन ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की है। चीनी सैनिक रविवार को लद्दाख के चुमार इलाके में घुस आए थे लेकिन भारत तिब्बत सीमा पुलिस और सेना के जवानों की मानव दीवार की वजह से वे वापस लौटने को मजबूर हुए।

विज्ञापन


चुमार लेह से 300 किलोमीटर पूरब में हैं। यह इलाका चीनी सेना की बढ़ती गतिविधियों का केंद्र रहा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीनी टुकड़ियां यहां से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करती रही है।

विज्ञापन

घोड़े पर पहुंचे थे चीनी जवान

Chinese troops make incursion attempt

सूत्रों ने घुसपैठ की कोशिश का ब्योरा देते हुए बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (चीनी सेना) के नौ सैनिक 16 मार्च को सुबह सात बजे सीमाई इलाके में पहुंच गए। लेकिन भारतीय जवानों ने उन्हें रोक लिया और इसके बाद दोनों ओर से रस्मी बैनर ड्रील हुई।

हालांकि इसके तुरंत बाद पीएलए के दस सैनिक घोड़े पर सवार होकर पहुंच गए और अपने साथियों के साथ भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करने लगे। चीनी टुकड़ियां लगातार यह कहती रही कि यह उनका इलाका है और तिबले इलाके की ओर बढ़ने लगी।

पहले भी कई बार की है कोशिश

Chinese troops make incursion attempt

यह इलाका भारतीय सीमा में पांच किलोमीटर अंदर है। चीनी सैनिक कहने लगे कि पीएलए मुख्यालय से उन्हें इस इलाके के मुआयने का आदेश मिला है। चीनी सैनिक की इस घुसपैठ को देख कर और भी भारतीय सैनिक जमा हो गए।

लगभग दो घंटे की तनातनी के बाद आखिरकार चीनी सैनिक नौ बजे वापस लौट गए। गौरतलब है कि जाड़े के इस मौसम में चुमार में चीनी सैनिक कई बार घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं।

इस कोशिश के दौरान उन्होंने कई बार हमलावर तेवर भी अपनाए। लेकिन भारतीय सैनिकों की सख्ती की वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा। चुमार का यह इलाका चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed