फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chinese troops intrude into indian territory in ladakh

चीन का दुस्साहस, लद्दाख में की घुसपैठ

Sat, 20 Apr 2013 01:01 AM IST
लेह/नई दिल्ली/एजेंसी
लेह/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 20 Apr 2013 01:01 AM IST
विज्ञापन
chinese troops intrude into indian territory in ladakh

भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की हरकतों से इंकार करते रहे चीन के दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है।

विज्ञापन


चीनी सैनिकों ने देश की सरजमीं में पूर्वी लद्दाख के दौलत बेग ओल्दी (डीबीओ) में घुसपैठ की।

यही नहीं चीनी सैनिकों ने वहां पर तंबू तान कर एक चौकी भी बना ली।

चीनी सैनिकों को रोकने के लिए आईटीबीपी ने भी अपना कैंप बना लिया है। इलाके में तनाव की स्थिति है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, पड़ोसी मुल्क की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक पलटन (प्लाटून) ने 15 अप्रैल की रात को भारतीय सरजमीं में 10 किमी अंदर तक डीबीओ सेक्टर के बरथे में घुसपैठ की।

यह जगह करीब 17000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। चीनी सैनिकों ने यहां पर तंबू लगाकर एक चौकी भी बना ली। चीनी सेना की पलटन में आमतौर पर 50 सैन्यकर्मी होते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भी उस चौकी के सामने करीब 300 मीटर की दूरी अपना कैंप स्थापित कर लिया है। आईटीबीपी ने चीनी पक्ष से फ्लैग मीटिंग के लिए कहा लेकिन अभी तक उधर से कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब उधमपुर स्थित उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की अवधारणा को लेकर मतभेदों के चलते पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

ऐसी परिस्थितियों को मौजूदा तंत्र के जरिए सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया।

तनाव की स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना की इंफेंट्री रेजीमेंट लद्दाख स्काउट को घटना स्थल की ओर रवाना किया गया है। इस रेजीमेंट को पहाड़ों पर युद्ध की विशेषज्ञता हासिल है। डीबीओ में स्थायी रूप से कोई नहीं रहता है।


क्या है डीबीओ
दौलत बेग ओल्दी उत्तरी लद्दाख में स्थित एक ऐतिहासिक कैंप साइट है। यह लद्दाख और चीन के झिंजियांग में यारकंद के बीच प्राचीन व्यापारिक मार्ग है।

यह भारत के सुदूर उत्तर में कराकोरम रेंज में स्थित ठंडा रेगिस्तानी इलाका है। यह चीन सीमा से मात्र 8 किमी दक्षिण और भारत-चीन के बीच स्थित अक्साई चिन एनएसी के उत्तर पूर्व में 9 किमी दूर है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed