{"_id":"3167e42a-b1c7-11e2-851b-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-troops-into-indian-territory-are-occupied","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्षेत्र में अभी भी काबिज हैं चीनी सैनिक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारतीय क्षेत्र में अभी भी काबिज हैं चीनी सैनिक
जम्मू/ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन सेना की घुसपैठ से पैदा संकट बरकरार है। दौलत बेग ओल्डी सेक्टर के 19 किमी भीतर भारतीय क्षेत्र में काबिज चीन सैनिकों ने अपनी पोजिशन नहीं बदली।
विज्ञापन
इससे अब लद्दाख की जनता में तनाव भी बढ़ रहा है। इस सिलसिले में चीन और भारतीय सेना की कमांडर स्तर पर होने वाली बैठक भी नहीं हो सकी।
सूत्रों के मुताबिक सोमवार को ही चीन सैनिकों ने दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर एक और टेंट स्थापित कर लिया था। इससे अब तक इस जगह पर चीन सैनिकों के पांच टेंट लग चुके हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि लद्दाख हिल विकास परिषद ने भी चीन की क्षेत्र में बढ़ती देश विरोधी गतिविधियों पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को इसके गंभीर परिणामों से आगाह किया है।
विज्ञापन
अलबत्ता उत्तरी कमान मुख्यालय से इस संबंध में कोई आला सैन्य अफसर बोलने को तैयार नहीं।
गौरतलब है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में घुसपैठ के बाद लद्दाख डिवीजन के कारगिल जिले से सटी एलओसी पर सेना की चौकसी बढ़ गई है।
सेना ने द्रास, मस्को वेली, तुर्तुक, बटालिक और ककसार सेक्टरों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी है। इसी इलाके में 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों के साथ भारतीय सेना को संघर्ष करना पड़ा था।
चीन की घुसपैठ के बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कारगिल क्षेत्र में एलओसी पर अब सेना कोई जोखिम नहीं लेना चाहती।