फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese troop Incursion 25 km inside indian border

भारतीय सीमा में फिर घुसे चीनी सैनिक

Tue, 19 Aug 2014 11:59 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
Chinese troop Incursion 25 km inside indian border

चीन की ओर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की घटनाओं पर विराम नहीं लग रहा है। चीनी सैनिक लद्दाख के बुर्तसे क्षेत्र में करीब 25 से 30 किमी तक भारतीय सीमा में घुस आए हैं।

विज्ञापन


यह वही क्षेत्र है, जहां पिछले साल चीनी सैनिक करीब तीन हफ्ते तक टेंट लगाकर डटे रहे थे। हालांकि उधमपुर स्थित सेना प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने इस तरह की घटना से इनकार किया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि एलएसी पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने के चलते यह समस्या हो रही है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवान रविवार को जब अपने बेस से उत्तरी लद्दाख बुर्तसे क्षेत्र में ‘नए पेट्रोल बेस’ की ओर पेट्रोलिंग कर रहे थे, उसी समय उनकी नजर पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की गतिविधियों पर पड़ी। यह क्षेत्र करीब 17 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में यह चीनी क्षेत्र है, वापस जाओ के बैनर

Chinese troop Incursion 25 km inside indian border

सूत्रों ने बताया कि अपने बेस से जवान मुश्किल से डेढ़ किमी ही चले होंगे, तभी उन्होंने देखा कि चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन कर भारतीय सीमा में करीब 25 से 30 किमी तक अंदर घुस आए हैं।

नई प्रक्रिया के तहत भारतीय जवान अपने बेस पर वापस लौट आए।

सोमवार तड़के जब भारतीय जवान फिर से पेट्रोलिंग के लिए गए, तो उन्होंने चीनी सैनिकों को वहीं पर पाया। वे जमीन पर बैठे हुए थे और उनके हाथ में बैनर थे, जिन पर लिखा था, ‘यह चीनी क्षेत्र है, वापस जाओ’।

भारतीय पेट्रोल टीम के साथ क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन चीनी सैनिक टस से मस होने को तैयार नहीं थे। अंतत: भारतीय सैनिक अपने बेस पर लौट आए और हाईकमान को इसकी सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed