फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese submarine to pass through the Arabian Sea

'चीनी पनडुब्बी का अरब सागर से पाकिस्तान जाना चिंता की बात नहीं'

Tue, 30 Jun 2015 09:37 PM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Chinese submarine to pass through the Arabian Sea

भारतीय नौसेना चीनी पनडुब्बी के अरब सागर होते हुए पाक जाने की घटना को चिंता की बात नहीं मानती। नौसेना के अनुसार इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस तरह की खबर आ रही थी कि एक चीनी पनडुब्बी पिछले माह अरब सागर पार करते हुए कराची बंदरगाह गई थी।

विज्ञापन


नौसेना के नेवल स्टाफ के वाइस चीफ, वाइस एडमिरल पी मुरुगेशन ने मंगलवार को इससे जुड़े सवाल पर कहा कि किसी देश की पनडुब्बी का किसी अन्य देश की सीमा से होकर जाना खुद में चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन


लेकिन हमारे क्षेत्र में जो भी पनडुब्बी होती है, हम उस पर नजर रखते हैं। इसके बाद तय करते हैं कि हमें किस तरह के एहतियाती कदम उठाने चाहिए।

नेवी अपने इलाके का ख्याल रखने में सक्षम

Chinese submarine to pass through the Arabian Sea

उन्होंने बताया कि हमारे कई देशों के साथ संबंध हैं लेकिन हम अपने पड़ोस पर भी नजर रखते हैं कि कौन किस नौसेना के साथ बातचीत कर रहा है। इस बारे में हमेशा सरकार के संबंधित अधिकारियों को बता दिया जाता है।

पड़ोसी देशों के आपसी सहयोग से पैदा होने वाली किसी संभावित चुनौती से निपटने के लिए नेवी को लगातार विकसित व प्रशिक्षित किया जाता है।

मुरुगेशन के अनुसार भारत के पास भी पनडुब्बियां हैं और हमारी पनडुब्बियां भी विदेशी बंदरगाहों पर रुकती हैं। नेवी अपने इलाके में होने वाली गतिविधियों का ख्याल रखने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने नेवी की तुलना एंबेसडर से की क्योंकि वह कहीं भी जा सकती है। वाइस एडमिरल नेवी के वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट के लांच के मौके पर कोलकाता आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed