फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

चीन बनाएगा पीएम मोदी के गुजरात में इंडस्ट्रियल पार्क

Thu, 18 Sep 2014 12:57 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

भारत में भारी निवेश का संकेत दे चुके चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बुधवार को अहमदाबाद पहुंचते ही एक के बाद एक तीन समझौतों को अंजाम देकर दोनों देशों के भविष्य के रिश्तों की इबारत लिख दी।

विज्ञापन


इन समझौतों के तहत चीन अपने विकसित राज्य ग्वांगदोंग की तर्ज पर गुजरात का और ग्वांगझाऊ शहर की तरह अहमदाबाद शहर का विकास करने के साथ वडोदरा के पास औद्योगिक पार्क का निर्माण करेगा।
विज्ञापन


भारत से कारोबारी और राजनीतिक रिश्तों को परवान चढ़ाने आए जिनपिंग के दौरे में बृहस्पतिवार का दिन सबसे अहम होगा। इसी दिन, दोनों देशों के बीच दिल्ली में शिखर वार्ता प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंध, व्यापार, निवेश के अलावा सीमा विवाद और स्टेपल वीजा विवाद पर अहम चर्चा के आसार हैं।

शी जिनपिंग को पहनाई सूत की माला

Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

इससे पहले कोलंबो से 20 मिनट देरी से अहमदाबाद पहुंचे जिनपिंग का सरदार पटेल हवाई अड्डे पर गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली और मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने जोरदार स्वागत किया।

खुद प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल तोड़ कर होटल ग्रांड हयात में अपनी पत्नी पेंग लिआन के साथ पहुंचे चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को होटल में लगे राज्य की विरासत से संबंधित चित्रों की विस्तार से जानकारी दी।

यह पहला अवसर है जब दो देशों के बीच दिल्ली के बाहर समझौता हुआ है। माना जा रहा है कि प्रधामंत्री ने जिनपिंग को अपने विकास के गुजरात मॉडल से रूबरू कराने केलिए भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से कराई। प्रधानमंत्री मोदी जिनपिंग के स्वागत के लिए बीते मंगलवार को ही अहमदाबाद आ गए थे।

साबरमती रिवर फ्रंट पर पहुंचे चीनी राष्ट्रपति

Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

होटल ग्रैंड हयात में जिनपिंग-मोदी की उपस्थिति में तीनों अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पहले समझौते के तहत ग्वांगदोंग अपने तर्ज पर गुजरात में विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग देगा।

दूसरे समझौते के तहत चीन ग्वांगझाऊ शहर की तरह ही अहमदाबाद के विकास में सहयोग देगा। इसमें प्रमुख रूप से अहमदाबाद में रेलवे लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण शामिल है।

तीसरा अहम समझौता वडोदरा के पास औद्योगिक पार्क की स्थापना को ले कर हुआ। औद्योगिक पार्क के निर्माण के लिए चाइना डेवलपमेंट बैंक और गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से हस्ताक्षर किए गए। समझौते के दौरान दोनों ही देशों के 90 उद्योगपति भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति जिनपिंग को गार्ड ऑफ ऑनर

Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

मोदी जिनपिंग को महात्मा गांधी द्वारा साबरमती आश्रम भी ले गए और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वह उन्हें साबरमती रिवर फ्रंट ले गए जहां उनका गुजराती पारंपरिक नृत्य से स्वागत किया गया।

शिखर वार्ता
जिनपिंग के दौरे में आज का दिन सबसे अहम है। दोनों देशों के बीच दिल्ली में शिखर वार्ता प्रस्तावित है। दिल्ली की शिखर वार्ता में द्विपक्षीय संबंध, व्यापार, निवेश, सीमा विवाद और स्टेपल वीजा विवाद पर अहम चर्चा के आसार हैं।

बड़े निवेश की आस
चीन के पस 3.95 लाख  करोड़ डॉलर का विशाल विदेशी मुद्रा भंडार है। चीन में मैन्यूफैक्चरिंग की लागतें अब ज्यादा हो गई है। लिहाजा वह अपने मैन्यूफैक्चरिंग बेस भारत जैसे सस्ते श्रम वाले देश में शिफ्ट करना चाहता है।

इसी के तहत वह एशिया खास कर दक्षिण एशिया में 500 अरब डॉलर निवेश करना चाहता है। माना जा रहा है कि इसमें से 100 से 300 अरब डॉलर तक भारत की झोली में आएगा।

पहली बार दिल्ली से बाहर होंगे महत्वपूर्ण समझौते

Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat
हाई स्पीड रेल नेटवर्क की पेशकश
यह पहली बार है, जब चीन ने भारत में हाई स्पीड रेल नेटवर्क बिछाने की पेशकश की है। चीन का कहना है कि भौगोलिक समानता की वजह से चीनी तकनीक भारतीय हाईस्पीड रेल नेटवर्क के मुफीद बैठेगी। साथ ही उसने यह भी कहा है कि वह फ्रांस, जापान या जर्मनी के मुकाबले आधी लागत में हाई स्पीड ट्रेन नेटवर्क बिछा सकता है।

संबंधों की बुनियाद
ग्वांगदोंग और गुजरात के बीच विकास समझौता
ग्वांगझाऊ और अहमदाबाद बनेंगी सिस्टर सिटी
बड़ोदरा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने में मिलेगी मदद

शी, पेंग ने चखे गुजराती पकवान

Chinese president Xi jinping's india visit: Huge welcome ceremony in Gujarat

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पत्नी पेंग लियुआन ने साबरमती रिवर फ्रंट पर आयोजित रात्रि भोज में गुजराती पकवानों का स्वाद चखा। गुजराती थाली में ढोकला, ऊनधियू और खिचड़ी समेत 20 स्वादिष्ट व्यंजन थे।

गुजराती परंपरा के अनुसार, रात्रि भोज का शुभारंभ फरसान आइटम जैसे खमन, ढोकला, खांडवी, सेव खामनी ओर खस्ता कचौड़ी से हुई।

शी और लियुआन को राजवाड़ी छाछ भी पेश की गई। रात्रि भोज में दोनों ओर से 11-11 लोगों ने शिरकत की। गुजरात सरकार के प्रवक्ता नितिन पटेल ने कहा कि निसंदेह चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed