फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chinese pm arrives in india

रिश्तों में जमी बर्फ पिघलाने भारत पहुंचे चीनी पीएम

Sun, 19 May 2013 09:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 19 May 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
chinese pm arrives in india

लद्दाख में पिछले दिनों हुए विवाद के खत्म होने के बाद चीन के प्रधानमंत्री ली कचियांग तीन दिवसीय भारत यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री बनने के बाद ली की यह पहली विदेश यात्रा है।

उनके के साथ अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।


इंदिरा गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी विदेश राज्यमंत्री ई अहमद ने की। इस अवसर पर अन्य अधिकारियों के साथ-साथ विदेश सचिव रंजन मथाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन


घुसपैठ के साए में होगी व्यापार की बात

मेहमान नेता का सोमवार को राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत किया जाएगा और वे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी भारत यात्रा के दौरान ली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ सोमवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।

Chinese Premier Li Keqiang
















लद्दाख में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और सीमा पर तकरार के मुद्दों पर भी दोनों नेता चर्चा करेंगें, जिसके बाद द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए कई करारों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले रविवार को ही दोनों प्रधानमंत्रियों की मुलाकात होगी। मनमोहन मेहमान नेता के सम्मान में रात्रि भोज देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed