{"_id":"b72b3bea6ae8759a423d1eb984b1325d","slug":"chinese-incursions-on-pla-once-come-2kms-close-to-indian-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, लद्दाख में की घुसपैठ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन ने फिर दिखाई दादागिरी, लद्दाख में की घुसपैठ
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 23 Jul 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन लगातार भारतीय सीमा में घुसपैठ की अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
लद्दाख में तीन महीने पहले 21 दिनों तक चली खींचतान के बाद पिछले 11 दिनों में तो वह पांच बार भारतीय सीमा में घुसपैठ कर चुका है।
पिछले हफ्ते चीनी सैनिक एलएसी पार कर भारतीय क्षेत्र में करीब 30 किमी भीतर तक घुस आए, वे भारतीय पोस्ट के दो किमी करीब तक पहुंच गए थे।
बाज नहीं आ रहा है चीन, फिर लांघी सीमा
चीन की इन हरकतों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय सेना ने चीन की पीएलए के साथ फ्लैग मीटिंग करने को कहा है।
विज्ञापन
अगले कुछ दिनों में यह बैठक हो सकती है। सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सोमवार को रक्षा मंत्री एके एंटनी को एलएसी की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि चीन चुमार सेक्टर में लगातार सीमा लांघ रहा है, दो दिन पहले भी उसने इस तरह की हिमाकत की थी।
दौलत बेग ओल्डी में भी गत 12 जुलाई को बरत्से में चीनी सैनिक भारतीय पोस्ट के दो किमी करीब तक पहुंच गए थे, जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से 30 किमी अंदर है।
विज्ञापन
16-17 जुलाई को भी चुमार सेक्टर में चीन के करीब 50 सैनिक भारतीय सीमा में घुसकर भारतीयों को जगह खाली करने की चेतावनी दे चुके हैं।
शाहरुख, रितिक की वजह से चीनियों ने की भारत में घुसपैठ!
इसके अलावा 18 जुलाई को भी उन्होंने यहां घुसपैठ करने की कोशिश की। जबकि इससे पहले 11 जुलाई को उनके दो हेलीकॉप्टरों ने भारतीय एयर स्पेस के नियमों का उल्लंघन किया।
20 जुलाई को भी चीनी पेट्रोल दस्ता चुमार सेक्टर में घुसकर कई घंटे तक वहां जमा रहा था।