फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Chinese incursion on Indian territory, enter eastern Ladakh

चीन ने लद्दाख में बनाई चौकी, लिखा-आप चीन में हैं

Tue, 30 Apr 2013 08:47 AM IST
लेह/नई दिल्ली/एजेंसी
लेह/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 30 Apr 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
Chinese incursion on Indian territory, enter eastern Ladakh

लद्दाख में दो सप्ताह पहले 19 किमी तक अंदर घुसा चीन पीछे हटने के बजाय अब वहां कब्जा जमाता दिख रहा है। चीनी सैनिकों ने लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सेक्टर में अपना एक और टेंट लगाकर नई चौकी बना ली है।

विज्ञापन


इस तरह वहां अब चीन के पांच टेंट हो गए हैं। पीपुल्स लिबरशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों के साथ वहां तेजतरार्र मोलोस्सर कुत्ते भी भारतीय गतिविधियों पर निगाह रखने के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


कैंप के बाहर एक बैनर भी टांग दिया गया है, जिस पर अंग्रेजी में लिखा है, ‘आप चीन में हैं।’

घुसपैठ पर भारतीय सेना की पीएलए के साथ हुई तीन फ्लैग मीटिंगों के नाकाम रहने के बाद चीन ने वहां अपने टेंटों की संख्या बढ़ा दी है।

सूत्रों के मुताबिक वहां तैनात पीएलए के अफसर चीनी माकारोव्स, जबकि जवान एके राइफलों से लैस हैं। चीनी सैनिक 24 घंटे निगहबानी कर रहे हैं।

इसके लिए ऊंचाई वाले इलाकों में निगरानी के लिए सबसे बेहतर माने जाने वाले मोलोस्सर कुत्तों की भी मदद ली जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि चीन सीमा के करीब भारतीय सेना की ओर से बंकर बनाए जाने से नाराज है।

फ्लैग मीटिंग में पीएलए ने भारतीय सेना को बता दिया है कि यदि वह सीमा के पास बनाए अपने कुछ बंकरों को तोड़ती है तभी घुसपैठ पर बने गतिरोध को दूर करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की हरकत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और इसे लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाला चीन अध्ययन समूह बैठकें कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक चीन के बंकर तोड़ने की मांग पर अड़े रहने की वजह से ही उसके साथ अब फ्लैग मीटिंग नहीं की जा रही है।

क्या चाहता है चीन


सूत्रों के मुताबिक भारतीय सीमा में 19 किमी भीतर घुसे चीन की शर्त है कि भारत एलएसी के पास वैंटेज प्वाइंट पर बने अपने बंकरों को तोड़ दे।

इसी के बाद उसके सैनिक दौलत बेग ओल्डी से हटेंगे। वैंटेज प्वाइंट लद्दाख में दो पहाड़ों को जोड़ता है। यहां से भारतीय सेना पीएलए के जवानों की हरकतों पर नजर रख सकती है।


वैंटेज प्वाइंट पर चीन भी अपना दावा करता रहा है।

आ रही है रसद
घुसपैठ कर दौलत बेग ओल्डी में डटे चीनी सैनिकों को चीन की ओर से ट्रकों और हल्के वाहनों से रसद आपूर्ति भी की जा रही है। 

वरना और भीतर तक घुस आता चीन

15 अप्रैल की रात को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान यदि चौकस नहीं होते तो चीनी सेना भारत में कहीं ज्यादा भीतर घुस चुकी होती।

यह खुलासा रक्षा और गृह मंत्रालय को सौंपी एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रात में घुसपैठ की भनक लगते ही आईटीबीपी ने अपनी क्विक रिएक्शन टीम को मौके पर भेजा।

इस टीम ने चीनी सैनिकों को न केवल रोका, बल्कि उन्हें कम से कम नौ किमी पीछे राखी नल्लाह के पार जाने  पर मजबूर कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि आईटीबीपी सतर्क नहीं होती स्थिति और भी खराब होती। चीनी सैनिकों ने अभी अपनी चौकी भारतीय सीमा में 19 किमी भीतर बना रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed