{"_id":"92385240-8ba1-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-hackers-stole-several-files-from-drdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीओ की फाइलों में चीनी हैकरों ने लगाई सेंध","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
डीआरडीओ की फाइलों में चीनी हैकरों ने लगाई सेंध
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Mar 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
चीन के हैकरों द्वारा भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) के कई कंप्यूटरों को हैक कर सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में चीनी हैकरों ने डीआरडीओ की कई फाइलों को चोरी कर लिया है। इस साइबर हमले का खुलासा सरकार के नेशनल टेक्निकल रिसर्च ओर्गोनाइजेशन (NTRO) ने किया है।
विज्ञापन
हैकरों ने सुरक्षा मामलों से संबंधित कैबिनेट समिति की फाइलों, मिसाइल विकास प्रोग्राम सहित भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान के हैदराबाद स्थित लैब में भी सेंध लगाई है।
विज्ञापन
चीनी हैकरों ने डीआरडीओ के एक वरिष्ठ अधिकारी की इमेल आईडी को हैक कर इस घटना को अंजाम दिया। ईमले पर जो भी जानकारी आती, वह कुछ ही सेकेंडों में चीनी सर्वर पर पहुंच रही थी।
अखबार के मुताबिक चीनी हैकरों द्वारा लीक की गई सभी फाइलें चीन के गुआंगडोंग प्रांत के सर्वर पर अपलोड की गई हैं।
वहीं, डीआरडीओ ने हैकिंग की खबरों का खंडन किया है। डीआरडीओ के पीआरओं ने बताया कि हमारे सभी कंप्यूटर सुरक्षित हैं। किसी भी तरह की कोई हैकिंग नहीं हुई है।