फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   chinese companies take interest in bihar rail project

जानिए, चीनी कंपनियां क्यों आना चाहती हैं बिहार?

Tue, 03 Sep 2013 12:30 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
chinese companies take interest in bihar rail project

भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा बिहार के मधेपुरा जिले में इलेक्ट्रिक रेल इंजन बनाने के लिए कारखाना स्थापित करने में चीन की दो कंपनियों ने भी रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


कारखाना स्थापित करने के लिए जारी वैश्विक निविदा के आधार पर दो चीनी कंपनियों सहित कुल छह कंपनियों ने सोमवार को आरएफ क्यू आवेदन पत्र जमा करा दिया है। कारखाना की स्थापना पर 1293.57 करोड़ रुपए खर्च होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कारखाना स्थापित करने की योजना को कैबिनेट ने मई 2013 में ही स्वीकृति प्रदान कर दी। यह संयुक्त उपक्रम होगा। फैक्ट्री की स्थापना की शुरुआत के बाद दस सालों के अंदर इसमें सालाना 800 इंजन के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनने वाले प्रत्येक इंजन की क्षमता 12000 हार्स पावर होगी। जिन कंपनियों ने कारखाना स्थापित करने के लिए आवेदन किया है उनमें भारत स्थित जीई ग्लोबल सर्चिंग, बामबार्डियर, सीमेंस लिमिटेड, एल्सटॉम लिमिटेड तथा चीन की दो कंपनियां सीएनआर कारपोरेशन तथा सीएसआर कारपोरेशन शामिल हैं।


कंपनियों के आवेदन की समीक्षा के बाद चयनित कंपनियों से वित्तीय निविदा मांगी जाएगी। उसके बाद अंतिम रूप से साझीदार कंपनी का चयन होगा। इस चयन पर देश के राष्ट्रपति की भी मुहर लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed