फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china will join in goa film festival.

गोवा फिल्म फेस्टिवल में चीन लेगा हिस्सा

Fri, 19 Sep 2014 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Sep 2014 01:02 AM IST
विज्ञापन
china will join in goa film festival.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि गोवा में होने वाले अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में चीन हिस्सा लेगा।

विज्ञापन


साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने चीन के रेडियो, फिल्म एवं प्रकाशन राज्य मंत्री काई फुचाओ के साथ बैठक कर फिल्म और ऑडियो-विजुअल क्षेत्र में साथ में मिलकर उत्पादन बढ़ाने से संबंधित हुए समझौते को लेकर बातचीत की।

दोनों देशों के बीच हुए इस समझौते के तहत सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने टेलीविजन को भी शामिल करने की वकालत की।

साथ ही गोवा में फिल्म समारोह के दौरान चीन की फिल्मों और वहां के फिल्म कलाकारों के शिरकत करने पर बातचीत हुई। गोवा फिल्म फेस्टिवल के लिए एक विशेष कार्यदल भी गठित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसकी फिल्म समारोह के दौरान बैठक भी की जाएगी। जावडेकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते के बाद भारतीय फिल्मों की चीन के सिनेमाघरों में मौजूदगी बढ़ेगी और साथ ही फिल्म के व्यवसाय में भी आपसी सहयोग बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed