फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china will help in reconstruction of pok's capital

पाक की मदद के लिए 5 देशों संग आगे आया चीन

Fri, 04 Sep 2015 01:27 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
china will help in reconstruction of pok's capital

सीमा पर गोलीबारी, आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर भारत और पाक में चल रही तनातनी के बीच चीन ने पाकिस्तान को एक खास मदद पहुंचाने के लिए अपने कदम बढ़ाए हैं।

विज्ञापन


चीन ने पांच देशों के साथ मिलकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के पुनर्निमाण और विकसित करने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। 2005 में आए भूकंप के दौरान मुजफ्फराबाद में काफी तबाही मची थी। इस भूकंप में करीब 60 हजार लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


यह शहर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 125 किमी. दूर है। मुजफ्फराबाद के पुनर्निमाण में जो देश शामिल हैं उनमें चीन के अलावा सऊदी अरब, तुर्की, कुवैत और दक्षिण कोरिया भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीओके में 3000 चीनी श्रमिक तैनात

china will help in reconstruction of pok's capital

ये पांचो देश मिलकर पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में जल विद्युत परियोजनाओं, स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, विश्वविद्यालय और मस्जिदों के निर्माण में मदद कर रहे हैं।

पीओके सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुजफ्फराबाद में विभिन्न पनबिजली परियोजनाओं और दूसरे कामों के लिए 3 हजार चीनी और 300 कोरियाई श्रमिकों की व्यवस्था की गई है।

पीओके के पूर्व प्रधानमंत्री फारुख हैदर ने बताया कि ये पांचो देश पीओके सरकार के सीधे संपर्क में हैं और मदद की धनराशि सीधे उनके पास पहुंच रही है। इन देशों ने बहुत सारी परियोजनाओं का काम लगभग पूरा कर लिया है।

अप्रैल में पाक-चीन के बीच हुआ था बड़ा समझौता

china will help in reconstruction of pok's capital
गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में चीन और पाकिस्तान के बीच 46 अरब डॉलर की आर्थिक और ऊर्जा परियोजनाओं समेत 51 द्विपक्षीय समझौतों पर दस्तखत किए गए थे। इन 51 सहमति के साझापत्र (एमओयू) पर दस्तखत के दौरान पाक पीएम नवाज शरीफ ने चीन को गहरा दोस्त बताया था।

चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता को बढ़ावा देने की बात भी कही थी। चीन ने कहा थी कि शांति वार्ता को बढ़ावा देना, चीन के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed