फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china warns india, that indian ocean is not his estate

चीन बोला, 'हिंद महासागर को जागीर न समझे भारत'

Thu, 02 Jul 2015 08:31 AM IST
एजेंसी / बीजिंग
एजेंसी / बीजिंग Updated Thu, 02 Jul 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
china warns india, that indian ocean is not his estate

चीन ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह हिंद महासागर को अपनी जागीर समझना छोड़ दे अन्यथा उसे टकराव का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यहां भारतीय मीडिया के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान चीनी सैन्य विशेषज्ञों ने एक सुर में यह बात कही। पिछले साल कोलंबो के बाद हाल ही में कराची बंदरगाह पर चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी को लेकर भारत की आपत्तियों के मद्देनजर चीन के इस रुख को अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।

हालांकि चीनी सेना के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने रणनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले हिंद महासागर में स्थिरता बनाए रखने में भारत की बड़ी भूमिका को स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सैन्य विशेषज्ञों की वार्ता में निकली बात

china warns india, that indian ocean is not his estate

चीन के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में सामरिक संस्थान के सहायक प्रोफेसर वरिष्ठ कैप्टन झाओ यी ने कहा, ‘अगर भौगोलिक स्थिति के हिसाब से बात करें तो मैं यह स्वीकार करता हूं कि भारत ने हिंद महासागर और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में स्थिरता लाने में खास भूमिका निभाई है।

लेकिन अगर भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसकी जागीर है, तो फिर अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मुक्त रूप से आवाजाही कैसे कर लेती हैं?’

भारतीय मीडिया और चीनी सैन्य विशेषज्ञों के बीच इस बातचीत का आयोजन ऑल चाइना जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया था। वार्ता का मकसद दोनों देशों के बीच बेहतर आपसी समझ को बढ़ावा देना था जो घनिष्ठ राजनीतिक, सैन्य और कारोबारी संबंध स्थापित करने में लगे हैं।

हिंद महासागर में जंग के आसार!

china warns india, that indian ocean is not his estate

एक अमेरिकी शोधकर्ता के मुताबिक 21वीं सदी में हिंद महासागर दुनिया का नया रणक्षेत्र बनकर उभरेगा, जहां कई लड़ाइयां लड़ी जाएंगी। हालांकि प्रोफेसर कैप्टन झाओ अमेरिकी शोधकर्ता के विचारों से सहमत नही हैं।

हालांकि झाओ ने इतना जरूर कहा कि ‘यदि हिंद महासागर को भारत अपनी जागीर समझता रहा, तो टकराव की आशंकाओं को समाप्त नहीं किया जा सकता।’

हिंद महासागर में चीनी नौसेना की बढ़ती मौजूदगी को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा हाल ही में प्रकाशित एक श्वेतपत्र से समझा जा सकता है।

विज्ञापन

नई सैन्य सामरिक नीति की रुपरेखा

china warns india, that indian ocean is not his estate

श्वेतपत्र में तटों से दूर खुले समुद्र में चीनी नौसेना की भूमिका को पहली बार रेखांकित किया गया है। इसमें नई सैन्य सामरिक नीति की रूपरेखा पेश की गई है।

चीन का कहना है कि 1985 से ही चीनी पोत हिंद महासागर से होकर भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत कई देशों में जाते रहे हैं।

चीन के मुताबिक उसकी नौसेना की मौजूदगी का मकसद समुद्री डकैतों से समुद्री मार्ग की सुरक्षा करना है। पीएलए नौसेना अदन की खाड़ी में छह हजार से अधिक पोतों को सुरक्षा कवर मुहैया कराती है जिनमें से आधे विदेशी पोत होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed