{"_id":"57aab508-a791-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"china-spikes-india-proposal-for-joint-mechanism-on-brahmaputra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुत्र जल विवाद पर भारत के प्रस्ताव में चीन का अड़ंगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ब्रह्मपुत्र जल विवाद पर भारत के प्रस्ताव में चीन का अड़ंगा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुत्र नदी के जल विवाद को हल करने के लिए भारत द्वारा पेश एक संयुक्त प्रक्रिया प्रस्ताव को चीन ने मानने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
ब्रह्मपुत्र पर चीन तीन और बांध बनाना चाहता है जिसको लेकर भारत ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। एक बांध तो भारत को सूचना दिए बगैर ही बनाया जा रहा है।
भारत का मानना है कि ऐसे बांध बनने से नदी के उसके तरफ आ रहे जल प्रवाह पर असर पड़ेगा। जबकि चीन ने कहा है कि उसके बांध रिवर प्रोजेक्ट के तहत बन रहे हैं, जो जल प्रवाह को प्रभावित नहीं करेंगे।
भारत ने जल विवाद को दूर करने के लिए आपसी सहयोग और विश्वास की प्रक्रिया पर जोर दिया। भारत चाहता है ऐसे विवाद के लिए जल आयोग या अंतर सरकारी वार्तालाप जरूरी है।
विज्ञापन
प्रस्ताव में एक जल संधि बनाने की बात भी कही गई है। वर्तमान में दोनों देश विशेषज्ञ स्तर प्रक्रिया (ईएलएम) के तहत बाढ़ के दौरान सिर्फ हायड्रोलाजिकल इंफार्मेशन जैसे जल स्तर, जल बहाव और वर्षा का स्तर एक दूसरे को सूचित करते हैं।
विज्ञापन
चीन जल मसले पर इसे ही पर्याप्त मानता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले माह अपनी डरबन यात्रा के दौरान जल मुद्दे को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के समक्ष उठाया था। सिंह ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान जिनपिंग से मुलाकात की थी।