फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   China's support to Pak over Lakhvi's release unacceptable, Modi says Xi Jinping

पाक से 'दोस्ती' पर मोदी की चीन को खरी-खरी

Thu, 09 Jul 2015 01:08 PM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 01:08 PM IST
विज्ञापन
China's support to Pak over Lakhvi's release unacceptable, Modi says Xi Jinping

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की रिहाई पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले चीन से कडे़ शब्दों में अपनी आपत्ति जताई है। उसने कहा है कि चीन का यह कदम उसे किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में हिस्सा लेने रूस के उफा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में साफ शब्दों में कहा कि भारत को आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सरगना लखवी की रिहाई पर चीन का पाक को समर्थन देना अस्वीकार्य है।
विज्ञापन


जवाब में चीनी राष्ट्रपति ने अपनी ओर से पीएम मोदी को सलाह दी है कि लखवी और आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों को और ज्यादा चर्चा करनी चाहिए।

चीनी राष्ट्रपति ने भारत-पाक को आपस में बात करने को कहा

China's support to Pak over Lakhvi's release unacceptable, Modi says Xi Jinping

अपने द्विपक्षीय रिश्ते के सभी आयामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए दोनों नेताओं की तकरीबन 85 मिनट तक लंबी बैठक चली। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बैठक के बाद दोनों नेताओं की आपसी बातचीत का ब्यौरा दिया।

लखवी की रिहाई पर पाक के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में कार्रवाई की भारत की कोशिश को उस समय धक्का लगा, जब चीन ने पाक का इस मुद्दे पर समर्थन कर दिया था। पीएम मोदी ने गंभीरता से लखवी मामले में भारत की चिंता के बारे में चीन को बताया।

दोनों नेताओं की वार्ता के बाद विदेश सचिव एस जयशंकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘भारत-चीन रिश्ते में नई गर्माहट आई है। लखवी मामले में चीन द्वारा पाक का समर्थन करने का मुद्दा इस बातचीत में उठाया गया, जिसे पीएम ने भारत की चिंता को गंभीरता से रखा।’

चीन ने संयुक्त राष्ट्र में रोक दिया था भाारत का प्रस्ताव

China's support to Pak over Lakhvi's release unacceptable, Modi says Xi Jinping

संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति की एक बैठक में भारत ने लखवी की रिहाई मामले में पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी क्योंकि उसने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुए मुंबई हमले के इस मास्टरमाइंड को रिहा कर दिया है, लेकिन चीन के प्रतिनिधि ने यह कहते हुए इस प्रस्ताव को रोक दिया कि भारत ने पर्याप्त सूचना मुहैया नहीं कराई है। चीन ने कमजोर साक्ष्य की बात कही थी, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था।

चीन-पाक आर्थिक गलियारे पर भी मोदी ने उठाए सवालः पीएम ने पाक अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरने वाले 46 अरब डॉलर के चीन-पाक आर्थिक गलियारे को लेकर भी सवाल उठाए और भारत की चिंता से अवगत कराया। दोनों के बीच भारत-चीन सीमा विवाद के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा कि साल भर में हमारी पांचवीं बार मुलाकात भारत-चीन के रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

उफा में दस जुलाई को होगी मोदी-शरीफ मुलाकातः सूत्रों के मुताबिक, उफा में हीएससीओ सम्मेलन से इतर दस जुलाई को पाक पीएम नवाज शरीफ की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात होगी। हालांकि, दोनों देशों की ओर से इस मुलाकात के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed