फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china's submarine in andaman's sea, india

ड्रैगन की हरकतें कर रही है हदें पार, मंडराई चीनी पनडुब्बी

Mon, 29 Feb 2016 05:32 AM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
china's  submarine in andaman's sea, india

दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा जमाने की कोशिश में लगे ड्रैगन की हरकतें अब हदें पार करने लगी हैं। अब उसकी नौसेना अंडमान निकोबार द्वीप के पास भारत के जलक्षेत्र का अतिक्रमण कर रही है।

विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (प्लान) की पनडुब्बी भारतीय समंदर के पास मंडराती हुई देखी गई। हालांकि, अपने समंदर में इस तरह की गतिविधि देखकर भारतीय नौसेना भी और ज्यादा सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


दरअसल, अंडमान-निकोबार द्वीप के पास एक अज्ञात पनडुब्बी रडार पर नजर आई, जिसके बाद फौरन अंडमान-निकोबार कमांड (एएनसी) को अलर्ट जारी कर दिया गया। पनडुब्बी पर निगरानी रखी गई तो पता चला कि यह चीनी नौसेना की पनडुब्बी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी पोत की गतिविधि पर लगातार नजर

china's  submarine in andaman's sea, india

एएनएसी (सीआईएनसीएएन) में वाइस एडमिरल पीके चटर्जी ने कहा, ‘हम चीनी पोत की गतिविधि पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

यह कोई पहली बार नहीं है, जब प्लान के पोत द्वीप के आसपास मंडराते देखे गए हैं। वास्तव में स्थितियां बदलने के बाद अंडमान-निकोबार द्वीप पर रक्षा पर ज्यादा जोर है।

इस क्षेत्र में पानी पर और उसके भीतर पोतों की सक्रियता अक्सर रहती ही है। इसीलिए हमें अपनी सीमाओं पर और चौकसी बरतने की जरूरत है।’

भारतीय जंगी जहाजों की बढ़ रही तैनाती

china's  submarine in andaman's sea, india

बीते कई सालों से अंडमान में बेहतर बुनियादी विकास के काम हुए हैं। पिछले आठ महीने में काफी विकास हुआ है।

खुद रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने भी इस कमांड की अहमियत बताते हुए पूर्वी समुद्री सीमा है। चटर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के प्रति जो नजरिया अपनाया गया है, उससे अगले पांच सालों में यहां की तस्वीर ही बदल जाएगी।

अतिरिक्त बलों के साथ ही आईएनएस कोर्मुक और पी8 जंगी जहाजों की तैनाती की गई है। यह इलाका भारत के मुख्य भूभाग से 1200 किमी दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed