फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china's move has upset mansarovar pilgrims

चीन ने बंद किया मानसरोवर का रास्ता, परेशान होंगे तीर्थयात्री

Tue, 02 Jun 2015 02:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jun 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
china's move has upset mansarovar pilgrims

नेपाल के रास्ते कैलास मानसरोवर यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को अब

विज्ञापन
अपनी योजना में बदलाव करना पडे़गा क्योंकि चीन ने हाल ही में नेपाल में आए भीषण भूकंप की वजह से नेपाल से सटी तिब्बत सीमा को बंद कर दिया है।

चीन के इस कदम से मानसरोवर जाने वाले तकरीबन 25,000 विदेशी पर्यटक प्रभावित होंगे, इनमें से ज्यादातर भारतीय हैं। नेपाल के पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से चीनी अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाने को कहा है।

नेपाल ने कहा है कि भूकंप की त्रासदी के बाद से उसके यहां के पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। अगर नेपाल के रास्ते 25,000 विदेशी कैलास मानसरोवर जाते तो उसे इस समय फायदा पहुंचता।

चीन ने बताई वजह

china's move has upset mansarovar pilgrims

इनमें भारतीय, रूसी, मलयेशियाई और यूरोपीय पर्यटक हैं। इन लोगों ने मानसरोवर जाने के लिए नेपाल की 38 टूर एंड ट्रैवल कंपनियों के जरिए बुकिंग कराई थी।

चीन ने नेपाल के सीमावर्ती तातोपानी, रासुआ और अन्य जगहों से होकर गुजरने वाले रास्तों को बंद कर दिया है। उसका कहना है कि  इन जगहों पर भूस्खलन हो सकता है, जिस वजह से यात्रा में दिक्कत आएगी।

वहीं, नेपाल के ट्रैवल ऑपरेटरों का कहना है कि सरकार कैलास मानसरोवर जाने के लिए पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज-सुरखेत से हेलीकॉप्टर के जरिए या पैदल जाने की मंजूरी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

80 फीसदी पर्यटक होते हैं भारतीय

china's move has upset mansarovar pilgrims

कैलास टूर एसोसिएशन के चेयरमैन प्रकाश श्रेष्ठ का कहना है कि फिलहाल अभी तक किसी पर्यटक ने अपनी बुकिंग रद्द नहीं कराई है। पर्यटन कंपनियां मांग कर रही है कि हुमला जिले में हिल्सा प्वाइंट को खोलकर पर्यटकों को वहां से जाने की मंजूरी देनी चाहिए।

हर साल कैलास मानसरोवर जाने वालों में से करीब 80 फीसदी भारतीय होते हैं और इनमें से 40,000 नेपाल से होकर यह यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed