फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china responds to prime minister narendra modi taking up lakhvi issue with xi jinping

मोदी ने सुनाई खरी-खरी तो चीन देने लगा सफाई

Fri, 10 Jul 2015 09:06 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
china responds to prime minister narendra modi taking up lakhvi issue with xi jinping

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकीउर रहमान लखवी की रिहाई के मुद्दे पर पाक का समर्थन करने वाले चीन को आतंकवाद पर साफ संदेश देते हुए कहा है कि सभी देशों को बगैर किसी भेदभाव के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

विज्ञापन


मोदी ने रूस के उफा में ब्रिक्स के शिखर सम्मेलन को  संबोधित करते हुए चीन को यह नसीहत भी दी कि शांति और स्थिरता ही सामाजिक और आर्थिक प्रगति की बुनियाद है। लिहाजा हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि हम आतंकवाद की मौजूदा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटें।
विज्ञापन


चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में मोदी ने कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ किसी समूह या देश या आर्थिक मदद देने वाले के बीच बगैर भेदभाव किए लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि हरेक देश को अंतरराष्ट्रीय नियमों और मानदंडों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्तमान वैश्विक जरूरत के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की जमीन तैयार की। साथ ही इस साल के आखिर में फ्रांस में होने वाले जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में ठोस निर्णय लेने को कहा। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा भी मौजूद रहे।

लखवी मामले में चीन की सफाई, निर्णय तथ्यों पर आधारित

china responds to prime minister narendra modi taking up lakhvi issue with xi jinping

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान की रिहाई पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान का समर्थन करने के मामले में भारत के नाराजगी जताने के बाद चीन ने सफाई दी है। चीन ने कहा है कि उसका यह निर्णय तथ्यों पर आधारित है।

उसने कहा है कि उसका यह फैसला निष्पक्षता पर आधारित है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनियांग ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते चीनी समिति हर मामले में तथ्यों और निष्पक्षता के आधार पर फैसला लेती है।

उन्होंने रूस के उफा में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात को रचनात्मक और समावेशी करार दिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह और राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत और चीन के द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने को प्रतिबद्ध हैं। बृहस्पतिवार को चीन की सोशल मीडिया वेइबो पर डाले गए एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि उनकी जिनपिंग के साथ व्यापक बैठक हुई।

पीएम के इस रुख का राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी समर्थन किया है। अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने एक बार फिर रूस के उफा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की, जहां हम दोनों ब्रिक्स और एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। चीन में वेइबो को ट्विटर के समकक्ष माना जाता है और इस वेबसाइट पर मोदी ने मई में अपनी चीन की यात्रा से पूर्व अकाउंट खोला था। तब से वेइबो पर उनके हजारों फॉलोवर हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed