फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china puts up ads showing environmental problems in India

चीन ने दिखाई 'बेशर्मी', उड़ाया भारत का मजाक

Thu, 09 Jul 2015 08:29 AM IST
Updated Thu, 09 Jul 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन
china puts up ads showing environmental problems in India

दुनिया में सबसे ज्यादा कार्बन का उत्सर्जन करने वाले चीन ने अपनी जनता को पर्यावरण प्रदूषण के प्रति आगाह करने के लिए भारत के मुंबई और इलाहाबाद शहर का उदाहरण पेश किया है।

विज्ञापन


भारत का मजाक उड़ाते हुए चीन ने इन विज्ञापनों में भारत के शहरों में प्लास्टिक कूड़े और रेतीली तूफान की समस्या को उजागर किया गया है। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए सुझाव भी दिया है।
विज्ञापन


भारत के मुंबई और इलाहाबाद शहर में पर्यावरण प्रदूषण की समस्याओं को दर्शाने वाले विज्ञापनों को चीन के वांगफुजिंग सिटी सेंटर इलाके में सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘गंगा बचाव’ अभियान का भी जिक्र

china puts up ads showing environmental problems in India

अंग्रेजी और चीनी भाषा में लिखे इन विज्ञापनों में पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणामों को दिखाया गया है। साथ ही इसमें कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने और अर्थव्यवस्था पर इसके दुष्परिणामों के प्रभाव को कम करने के लिए प्रेरित किया गया है।

एक विज्ञापन में इलाहाबाद में आए 12 जुलाई के रेतीले तूफान को दिखाया गया है, जिसके चलते रेत की वजह से लोग अपने आसपास के लोगों को भी नहीं देख पा रहे हैं। इसमें संदेश दर्शाया गया है कि ‘गंगा बचाव’ अभियान के तहत नारे लगा रहे चार लोग भीषण रेतीले तूफान से जूझ रहे हैं।

इससे पहले हिंद महासागर पर दी थी चेतावनी

china puts up ads showing environmental problems in India

इससे पहले चीन ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह हिंद महासागर को अपनी जागीर समझना छोड़ दे अन्यथा उसे टकराव का सामना करना पड़ सकता है।

भारतीय मीडिया के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान चीनी सैन्य विशेषज्ञों ने एक सुर में यह बात कही। पिछले साल कोलंबो के बाद हाल ही में कराची बंदरगाह पर चीनी पनडुब्बियों की मौजूदगी को लेकर भारत की आपत्तियों के मद्देनजर चीन के इस रुख को अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।

हालांकि चीनी सेना के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने रणनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले हिंद महासागर में स्थिरता बनाए रखने में भारत की बड़ी भूमिका को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed