{"_id":"0a35f21b14a3015c69c23946dd398c34","slug":"china-president-gujrat-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में चीनी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
गुजरात में चीनी राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे मोदी
एजेंसी/अहमदाबाद
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत करने के लिए खुद गुजरात में मौजूद होंगे।
विज्ञापन
इसी दिन मोदी का जन्मदिन भी है। माना जा रहा है वह अपना जन्मदिन यहीं मनाएंगे। किसी चीनी राष्ट्रपति का यह पहला गुजरात दौरा होगा।
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने बताया कि चीनी राष्ट्रपति 17 सितंबर को यहां पर होंगे। चीनी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री भी यहीं पर होंगे।
मुख्यमंत्री सौराष्ट्र के द्वारका जिले की खंभालिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का एक सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने मतदाताओं से राज्य की सभी 10 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन का तोहफा देने की अपील की।
विज्ञापन
उपचुनाव का परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा। इन सभी सीटों पर 13 सितंबर को मतदान होगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला गुजरात दौरा होगा।
विज्ञापन