फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   China goods train completed the world's longest journey

लगातार 21 दिन चलती रही ये ट्रेन

Thu, 11 Dec 2014 03:49 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
China goods train completed the world's longest journey

चीन से चलकर एक मालगाड़ी ने दुनिया का सबसे लम्बा रास्ता तय किया है। इस ट्रेन ने यह सफर 9 दिसंबर मंगलवार को स्पेन के मैड्रिड पहुंचकर पूरा किया है। इस पूरी यात्रा के दौरान इस ट्रेन ने एशिया और यूरोप के कुल सात देशों को पार किया है।

विज्ञापन


पूरी यात्रा की कुल दूरी 13,000 किलोमीटर है। यह ट्रेन 18 नवंबर को चीन के इंटरनेशनल कमोडिटी हब यिवु (Yiwu) से चली थी, जो 9 दिसंबर को अपने गंतव्य पर पहुंची। इस तरह से इस ट्रेन ने 13 हजार किलोमीटर की यह दूरी 21 दिनों में पूरी की है।

विज्ञापन

जल्दी पहुंचाया जा सकेगा सामान

China goods train completed the world's longest journey

यह ट्रेन 40 बोगियों के साथ चली थी, जिसमें 1400 टन माल भरा हुआ था। यह पहली ऐतिहासिक यात्रा चीन और स्पेन के बीच एक दोहरा रेल ट्रैक शुरू करने की पहल है, जिसे 2015 में शुरू किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि इससे सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक जल्दी और आसानी से ले जाया जा सकेगा।

साथ ही, इसके जरिए प्रदूषण भी बहुत ही कम होगा। चीन से स्पेन तक पानी के जहाज से सामान भेजने में जितना समय लगता है, ट्रेन से सामान भेजने में उसका आधा ही समय लगेगा। साथ ही इस पूरी यात्रा में पानी के जहाज की तुलना में 62 प्रतिशत कम कार्बन डाई आक्साइड निकलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed