फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   China fighter aircraft

विवादित द्वीप पर चीन ने तैनात किए लड़ाकू विमान

Wed, 24 Feb 2016 10:17 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
China fighter aircraft

अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि चीन ने दक्षिण चीन सागर के विवादित द्वीप पर लड़ाकू विमानों की तैनाती की है जहां यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें भी भेज चुका है।

विज्ञापन


दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने कहा कि अमेरिकी खुफिया सेवाओं ने पिछले कुछ दिनों में विवादित पारसेल द्वीपों के वूडी द्वीप पर चीनी शेनयांग जे-11 और जियान जेएच-7 लड़ाकू विमानों को देखा है।
विज्ञापन


अमेरिकी पैसिफिक कमांड के प्रवक्ता और नौसेना कप्तान डेरिन जेम्स ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की लेकिन कहा कि चीन के लड़ाकू विमानों ने पहले भी इस द्वीप का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वूडी द्वीप पर ताइवान और वियतनाम भी अपना दावा पेश करते हैं। इस द्वीप पर 1990 से एक ऑपरेशनल एयरफील्ड था लेकिन पिछले साल अपग्रेड कर इसे जे-11 तैनात करने के लायक बना दिया गया था।

चीन ने एचक्यू-9एस मिसाइलें की तैनात

China fighter aircraft

जेम्स ने कहा, ‘हम अब भी इस बात को लेकर चिंतित हैं कि चीन इस विवादित क्षेत्र में अपनी आधुनिक शस्त्र प्रणाली तैनात करना चारी रखे हुए हैं।’ यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी की मेजबानी कर रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि वांग मंगलवार को पेंटागन जाने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से इसे रद्द करना पड़ा। पिछले हफ्ते चीन ने इस बात की पुष्टि की थी उसने वुडी द्वीप पर हथियार रखे हैं। इसे चीन ने अपना संप्रभु अधिकार बताया था।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि चीन ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों की तैनाती द्वीप पर की है। ऐसा लगता है कि यह एचक्यू-9एस है। इस मिसाइल की रेंज लगभग 200 किमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed