फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   china distributes millions of controversial maps to troops

अरुणाचल पर चीन का बड़ा प्लान तैयार

Sat, 19 Jul 2014 02:56 PM IST
Updated Sat, 19 Jul 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
china distributes millions of controversial maps to troops

चीन अपनी सेना के बीच ऐसे करोड़ों नए नक्शे बांट रहा है, जिनमें एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश पर उसकी दावेदारी पेश की गई है। पीएलए डेली की एक खबर में इसकी पुष्टि की गई है।

विज्ञापन


इसमें कहा है कि सेना की सभी प्रमुख इकाइयों को नए सटीक नक्शे दिए जाएंगे। खबर के मुताबिक चीनी सेना के सात प्रमुख कमानों में से एक लांझाऊ सैन्य कमान ने अपनी टुकड़ियों के लिए डेढ़ करोड़ नए नक्शे बनवाए हैं।
विज्ञापन


हालांकि सरकारी मीडिया ने इन नक्शों को नहीं छापा है लेकिन ये सेना में बांटे जा रहे हैं। इनमें भारत से लगी सीमा विवादास्पद सीमा के साथ ही दक्षिण और पूर्वी चीनी समुद्रों में चीन के दावेदारी का समर्थन किया गया है। इसपर चीन के पड़ोसियों से उसका जबरदस्त विवाद चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणाचल को दक्षिण तिब्बत कहता है चीन

china distributes millions of controversial maps to troops

पिछले महीने चीन ने जो नक्शे जारी किए थे उससे भारत में काफी कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी। इसमें चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताया था। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत कहता है।

भारत ने चीनी अधिकारियों की ओर से जारी इन नक्शों को खारिज कर दिया है और कहा है कि सिर्फ नक्शे में संशोधन कर देने से यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अंग है।

अरुणाचल भारत का अविभाज्य हिस्सा है यह कई मौकों पर चीनी अधिकारियों को अच्छी तरह बता दिया गया है। लांझाऊ  कमान में एयर डिफेंस ब्रिगेड वांग हुआसेंग ने कहा कि नए नक्शों से सैनिकों को इस इलाके में अपना ऑपरेशन शुरू करने में कम समय लगेगा और उन्हें सटीक धावे बोलने में मदद मीलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed